चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: BJP का चुनावी दांव! 23 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, 8 महिलाओं को टिकट

BJP का चुनावी दांव! 23 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, 8 महिलाओं को टिकट
राजधानी चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 23 नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। राजधानी चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 23 नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। निगम के 35 वार्डों में से 23 वार्डों के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इस सूची का ऐलान किया है। इसके मुताबिक, मेयर सौरभ जोशी, पूर्व पार्षद देवेंद्र बबला, अरविंद सिंह और राजेश कुमार गुप्ता बिट्टू समेत कई पुराने चेहरों को मौका मिला है।

8 महिलाओं को मिला मौका

इनके अलावा बीजेपी में दूसरे दलों से शामिल हुए नेताओं को भी मौका दिया गया है। इनमें गुरबख्श रावत और बबला को टिकट दिया गया है। पार्टी ने इस सूची में 8 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है, जिनमें वार्ड 27 से गुरबख्श रावत मौजूदा पार्षद भी हैं। उनके अलावा वार्ड 8 से किरण सिंह, वार्ड 11 से सुमिता कोहली, वार्ड 13 से सुखजीवन कौर और वार्ड 17 से एडवोकेट मीनाक्षी सिंह चुनाव लड़ने वाली हैं।

देवेंद्र बबला दोबारा लड़ेंगे चुनाव

देवेंद्र सिंह बबला चंडीगढ़ बीजेपी का एक प्रमुख चेहरा हैं। वह वर्तमान में चंडीगढ़ बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उन्हें पार्टी ने 2026 के नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड नंबर 10 से अपना प्रत्याशी बनाया है। पिछले चुनाव में यह सीट महिलाओं के लिए आरक्षित थी। इस वजह से उन्होंने अपनी पत्नी हरप्रीत कौर को प्रत्याशी बनाया था। वह चुनाव भी जीती थीं और 2025 में चंडीगढ़ की मेयर भी बनी थीं। इस लिस्ट के बाद पार्टी जल्द ही दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है।

BJP उम्मीदवार लिस्ट

यह भी पढ़े -वोट चोरी के खिलाफ भूपेंद्र हुड्डा की घोषणा- एक नवंबर को करेंगे बड़ा आंदोलन

Created On :  

Tags

Next Story