Bihar News: छपरा डूब गया,पटना-दिल्ली बेखबर,पप्पू यादव ने केंद्र -राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा पीएम ने एक शब्द नहीं बोला

छपरा डूब गया,पटना-दिल्ली बेखबर,पप्पू यादव ने केंद्र -राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा पीएम ने एक शब्द नहीं बोला
छपरा ने देश को 5 मुख्यमंत्री दिए हैं। लोग कई दिनों से बिना खाने के रह रहे हैं। बिना दवाई और तिरपाल के रहना पड़ रहा है। बच्चों को दूध नसीब नहीं है। 56 लाख से ऊपर लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और 40 लोगों की जान जा चुकी है।

डिजिटल डेस्क,पटना। बिहार में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ की वजह से छपरा में हुई स्थिति को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला, सांसद यादव ने कहा पटना और दिल्ली को पता ही नहीं है कि छपरा डूब गया है। यह जल प्रलय है। साथ ही उन्होंने छपरा के मौजूदा हालातों को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा पर इस देश के प्रधानमंत्री ने एक भी शब्द नहीं बोला है। उन्होंने प्रदेश और केंद्र की सरकार से छपरा की स्थिति देखने की मांग की है।

निर्दलीय सांसद ने कहा छपरा ने देश को 5 मुख्यमंत्री दिए हैं। यहां के लोग कई दिनों से बिना खाने के रह रहे हैं। लोगों को भारी बारिश में भी बिना दवाई और तिरपाल के रहना पड़ रहा है। सांसद ने आगे कहा बच्चों को दूध नसीब नहीं है। 56 लाख से ऊपर लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और 40 लोगों की जान जा चुकी है।

पूर्णिया सांसद ने आगे कहा मैं 3 दिनों से छपरा में हूं, मुझे यहां 50 से ऊपर जनरेटर लगाने पड़े हैं। यहां के स्थानीय सांसद और विधायक कहां हैं? केंद्र को पता ही नहीं है कि छपरा में अधिक भयावह स्थिति है, सांसद पप्पू यादव ने कहा यहां 2-2 करोड़ के घर ढह गए, पिछले 5 दिनों से लोग भूखे हैं। उन्होंने आगे कहा क्यों सब बिहारियों से नफरत करते हैं। असम में बाढ़ आई थी और वहां सभी लोगों ने मदद की थी। बिहार की मदद क्यों नहीं की गई?

Created On :   4 Oct 2026 11:21 AM IST

Tags

Next Story