Sonam Wangchuk Hunger Strike: भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत नासाज, खाना खिलाने के लिए HC में याचिका दायर, केंद्र सरकार से मांगा गया जवाब

भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत नासाज, खाना खिलाने के लिए HC में याचिका दायर, केंद्र सरकार से मांगा गया जवाब
सोनम वांगचुक बीते 17 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ऐसे में उनकी हड़ताल को जबरदस्ती खाना खिलाने की याचिका दायर की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षाविद सोनम वांगचुक का ना थमने वाली भूख हड़ताल जारी है। उनके अनशन का आज 18वां दिन है। इस बीच उनकी सेहत को लेकर काफी चिंता बढ़ गई है, जिसको देखकर लोग परेशान हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें अदालत से मांग की गई है कि सोनम वांगचुक को तुरंत ही अस्पताल भर्ती कराया जाए और जरूरत पड़ने पर उनको जबरदस्ती खाना खिलाया जाए, जिससे उनकी जान बच जाए।

याचिका में क्या कहा गया?

यह याचिका कार्यकर्ता और वकील राकेश कुमार सैनी की ओर से दाखिल की गई है। इसमें दावा किया गया है कि लंबे समय से भूख हड़ताल पर रहने की वजह से सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार खराब होती जा रही है। याचिका में कहा गया है कि अगर उनका अनशन इसी तरह चलता रहा तो अगले 2 दिनों में उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। साथ ही केंद्र और दिल्ली सरकार को भी जरूरी कदम उठाने के निर्देश देने की मांग की गई है।

सेहत को लेकर बढ़ी चिंता

आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि अनशन शुरू होने के बाद से सोनम वांगचुक का वजन करीब 8.5 किलोग्राम कम हो चुका है। उनका ब्लड प्रेशर घटकर 107/70 एमएमएचजी और ब्लड शुगर 67 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर तक पहुंच गया है। प्रदर्शन की जगह पर डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी जांच कर रही है और उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

खड़े होने में भी हो रही दिक्कत

आंदोलन का समर्थन कर रहे लोगों का कहना है कि अब सोनम वांगचुक इतने कमजोर हो चुके हैं कि उन्हें बैठने और खड़े होने में भी परेशानी हो रही है। कई बार उन्हें चक्कर आने लगते हैं और वॉशरूम तक जाने में भी मुश्किल महसूस होती है। उनका कहना है कि वे लगातार दर्द और कमजोरी झेल रहे हैं।

अब कोर्ट के फैसले का इंतजार

नीट पेपर लीक के मुद्दे के बाद शुरू हुए इस आंदोलन में सोनम वांगचुक भी शामिल हुए थे और तभी से अनशन पर बैठे हैं। वहीं, आंदोलन से जुड़े लोगों ने 20 जुलाई को संसद तक पदयात्रा निकालने का ऐलान भी किया है। अब सबकी नजर कोर्ट के फैसले पर टिकी है।

Created On :   15 July 2026 11:44 AM IST

Tags

Next Story