Supreme Court CBSE: सीबीएसई OSM मार्किंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, केंद्र से मांगी सुधार की रिपोर्ट

सीबीएसई OSM मार्किंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, केंद्र से मांगी सुधार की रिपोर्ट
कोर्ट में मौजूद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की तरफ से जजों को बताया गया है कि छात्र की मार्कशीट से जुड़ी परेशानी को सुलझा लिया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई की ऑन स्क्रीन मार्किंग की व्यवस्था को लेकर कई छात्रों ने शिकायत दर्ज की थी। सभी का कहना था कि कॉपी की चेकिंग के समय टेक्निकल इश्यूज देखने को मिल रहे थे, जिससे सही नंबर मिलने पर भी सवाल खड़े हुए हैं। ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा है। सुनवाई के समय अदालत ने कहा है कि छात्रों की परेशानी को गंभीरता से लेना जरूरी है। साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार और सीबीएसई से जवाब मांगा है कि इन दिक्कतों को दूर करने के लिए अब तक क्या काम किया गया है। कोर्ट ने पूरी रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि एक हफ्ते के बाद इस मामले पर फिर से सुनवाई की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

चीफ जस्टिस सूर्य कांत ने कहा कि कई छात्र इस वजह से परेशान और निराश हैं। उनकी बात सुनी जानी चाहिए। जस्टिस जोयमाल्या बागची ने भी कहा कि इस व्यवस्था में कुछ कमियां सामने आई हैं। इसलिए इन्हें जल्द ठीक करना जरूरी है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि याचिका देने वाले छात्र की मार्कशीट से जुड़ी समस्या अब हल हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि पूरी जांच के लिए पूर्व आईएएस अधिकारी एस. राधा चौहान की अध्यक्षता में एक सदस्यीय समिति बनाई गई है।

अब आगे क्या होगा?

यह समिति तकनीकी गड़बड़ियों, कॉपी जांच की प्रक्रिया और OSM सिस्टम की खरीद से जुड़े नियमों की जांच कर रही है। इस मामले के बाद सीबीएसई ने कई बड़े अधिकारियों का तबादला भी किया है। अब सरकार अगली सुनवाई में कोर्ट को सभी सुधारों की जानकारी देगी।

Created On :   15 July 2026 4:03 PM IST

Tags

Next Story