मानसून सत्र: अब NDA के पास दो तिहाई बहुमत, केंद्रीय मंत्री अठावले ने किया बड़ा दावा, सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल होगे पारित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले नेसंसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पारित हो जाएंगे। सत्तारूढ़ नेता ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि एनडीए सरकार के पास अबकी बार दो तिहाई बहुमत है। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा संसद के पिछले सत्र में संविधान संशोधन विधेयकों को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके और टीएमसी ने हरा दिया था।
आपको बता दें 17 अप्रैल को संसद के विस्तारित सत्र के दौरान, विधानसभाओं में 2029 से महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने और लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए लाया गया संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में हार गया।
आरपीआई चीफ अठावले ने विधेयक के पारित होने की वजह टीएमसी और शिवसेना यूबीटी के कुछ सांसदों की और से केंद्र सरकार को समर्थन करने और कांग्रेस से डीएमकी की नाराजगी बताया, इसका लाभ एनडीए को मिल सकता है। जिससे विधेयकों के पारित होने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा हमारे पास दो तिहाई बहुमत है। महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधेयक पारित हो जाएंगे।
मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा अब एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत है और आगामी सत्र में विधेयक पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही 2029 के लोकसभा चुनावों में महिलाओं को आरक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा परिसीमन जरूरी है, हर 30-35 साल में किया जाता है। उन्होंने विपक्षी दलों से विधेयकों को पारित कराने में समर्थन देने की अपील भी की है।
Created On :   16 July 2026 1:32 PM IST











