एक और इस्तीफा: TMC सांसद रुक्मिणी 'कोयल' मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

TMC  सांसद रुक्मिणी कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा
टीएमसी की एक और राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी में शुरु हुआ बागी और इस्तीफा का दौर अभी तक जारी है। हाल ही में TMC सांसद रुक्मिणी 'कोयल' मल्लिक ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया।

कोयल मल्लिक बांग्ला फिल्म उद्योग की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अभिनय के जरिए फिल्म और टेलिविजन में अपनी पहचान बनाई। वह बांग्ला फिल्मों के चर्चित अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी हैं।

कोयल ने 2003 में टॉलीवुड में एंट्री ली और देखते ही देखते स्टार बन गईं। 2013 में उन्होंने सात साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद निस्पल सिंह राणे से शादी की। शादी का ऐलान उन्होंने 7 साल बाद 2020 में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए तब किया, जब उन्होंने अपने पहले बच्चे के बारे में जानकारी दी। उनके बेटे का नाम कबीर सिंह हैं। उनकी एक बेटी भी है। इस साल वो टीएमसी में शामिल हुई थी, और राज्यसभा के लिए चुनी गईं थीं।

राज्यसभा सांसद रुक्मिणी मल्लिक ने अपने इस्तीफे की जानकारी सदन सभापति को लिखे पत्र को साझा करते हुए दी । उन्होंने अपने पत्र मेमं लिखा मैं , इसके द्वारा राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देती हूँ, जिसे कृपया तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए।

राज्यसभा सदस्य के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान हर तरह की मदद और सहयोग के लिए मैं माननीय सभापति, माननीय उप-सभापति और राज्यसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ।

कोयल मल्लिक राज्यसभा से इस्तीफा देने वाली चौथी टीएमसी सांसद हैं। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के तीन सांसद पहले ही इस्तीफा देकर बीजेपी जॉइन कर चुके हैं। कोयल मल्लिक से पहले इस्तीफा देने वाले टीएमसी के राज्यसभा सांसदों में सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारिक के नाम शामिल थे मल्लिक से पहले इस्तीफा देने वाले तीनों नेता बीजेपी में गए और अब राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन भी किया है।

आपको बता दें तीन महीने पहले ही कोयल मल्लिक पहली बार अप्रैल महीने में टीएमसी से राज्यसभा के लिए चुनी गई थीं। अभिनेत्री ने 6 अप्रैल को उच्च सदन की सदस्यता के तौर पर शपथ ली। कोयल का इस्तीफा बंगाल में ममता के करीबी मदन मित्रा के पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद आया है। मित्रा ने बीते दिन बुधवार को अचानक पार्टी का पाला बदलकर ऋतब्रत बनर्जी वाले गुट में शामिल हो गए थे। कोयल मल्लिक भी अभिषेक बनर्जी की करीबी मानी जाती रही हैं।

Created On :   16 July 2026 4:49 PM IST

Tags

Next Story