Datia By-election 2026: बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा को बनाया चुनाव संचालन समिति का प्रमुख, देखें 32 सदस्यों में किस-किस के नाम शामिल

बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा को बनाया चुनाव संचालन समिति का प्रमुख, देखें 32 सदस्यों में किस-किस के नाम शामिल
मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सत्ताधारी दल बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत पार्टी ने गुरुवार को 32 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का ऐलान किया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सत्ताधारी दल बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत पार्टी ने गुरुवार को 32 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का ऐलान किया है।

बीजेपी ने इस समिति का प्रमुख पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को बनाया है। सियासी जानकारों के मुताबिक टिकट काटने के बाद से आलाकमान द्वारा नरोत्तम मिश्रा को साधने का काम किया जा रहा है, जिसके तहत उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समिति के सदस्यों में कौन-कौन शामिल?

BJP प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और उपचुनाव प्रभारी भरत सिंह कुशवाहा की सहमति से समिति का गठन किया गया है। सह प्रभारी राहुल कोठारी ने आदेश जारी किया है। समिति के सदस्यों में जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह का नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके अलावा विधायक प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक नारायणी समेत कई नेताओं का नाम लिस्ट में है।

संगठन की चुनावी रणनीति को मजबूत करने के मकसद से इस समिति का गठन किया गया है। इसी के चलते इसमें भाजपा संगठन के साथ-साथ जिला पंचायत और नगर पालिका के पदाधिकारियों को भी स्थान दिया गया है।

Created On :   17 July 2026 12:44 AM IST

Tags

Next Story