MP News: नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, अवैध कारोबारी गिरोह पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, अवैध कारोबारी गिरोह पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल नशे से दूरी है जरुरी 2.0 जागरूकता अभियान की शुरुआत की।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल नशे से दूरी है जरुरी 2.0 जागरूकता अभियान की शुरुआत की। यह अिभयान 30 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने कहा कि मप्र ने नक्सलवाद को डेडलाइन से पहले खत्म कर दिया और राज्य सरकार व पुलिस अवैध नशे के कारोबार को भी खत्म करना है।

उन्होंने कहा कि नशा कोई भी हो व्यक्ति और समाज को नष्ट करता है। वर्तमान में नशे की कई तरह की चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि अगर किसी को बर्बाद करना है तो उसे नशे की लत लगा दो, पूरा परिवार अपने आप खत्म हो जाएगा। प्रदेश पुलिस नशे के अवैध कारोबार में लिप्त संगठित गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। राज्य सरकार पड़ोसी राज्यों से भी आवश्यक समन्वय कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने वर्ष 2029 तक भारत को नशा मुक्त करने का लक्ष्य रखा है।

ऐसे में मप्र पुलिस भावी पीढ़ी को स्कूल, कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम कर हेल्पलाइन और काउंसलिंग से नशे से दूरी रखने पर युवाओं को प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अफसरों से कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ नरमी छोड़ें और सख्ती से पेश आएं। नशे के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो, जो नजीर बनें। राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पुलिस को इसके लिए फ्री हैंड दिया है। राज्य सरकार अन्य राज्यों की सरकार से तालमेल कर रही है। हमें, भावी पीढ़ी की सुरक्षा और समाज में जागृति के लिए एकजुट होकर काम करना है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने नक्सलवाद को खत्म करने जो डेटलाइन दी थी, उसके पहले ही मप्र की पुलिस ने लाल सलाम खत्म करने का काम किया है।

Created On :   16 July 2026 2:17 AM IST

Tags

Next Story