MP News: नई विमानन नीति के तहत इंदौर-आबूधाबी के लिये अंतर्राष्ट्रीय फ्लाईट 15 से

नई विमानन नीति के तहत इंदौर-आबूधाबी के लिये अंतर्राष्ट्रीय फ्लाईट 15 से
प्रदेश की नई विमानन नीति के तहत 15 जुलाई 2026 को इंदौर से आबूधाबी के लिये पहली अंतर्राष्ट्रीय फ्लाईट प्रारंभ होगी तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव इसकी शुरुआत करेंगे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश की नई विमानन नीति के तहत 15 जुलाई 2026 को इंदौर से आबूधाबी के लिये पहली अंतर्राष्ट्रीय फ्लाईट प्रारंभ होगी तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव इसकी शुरुआत करेंगे।

नीति के तहत फ्लाईट आपरेटर एयर इंडिया एक्सप्रेस को वीजीएफ (सरकारी अनुदान) मिलेगा जोकि 10 से 15 लाख रुपये प्रति फ्लाईट होगा। यह जानकारी सोमवार को विमानन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि वे वीसी के माध्यम से फ्लाईट के शुभारंभ कार्यक्रम में जुड़ेंगे। इंदौर से यह फ्लाईट अबूधाबी के जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जायेगी। यह फ्लाईट सप्ताह में 4 दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार) चलेगी, यात्रा का समय 3 घंटे 15 मिनट होगा।

एक तरफ का किराया लगभग 16,000 से 17,000 रुपये होगा। इंदौर से प्रस्थान शाम 7:50 बजे से होगा जबकि अबूधाबी आगमन रात 9:35 बजे होगा, इसी प्रकार, अबूधाबी से प्रस्थान रात 10:35 बजे होगा एवं इंदौर आगमन रात 3:20 बजे होगा।

Created On :   15 July 2026 2:21 AM IST

Tags

Next Story