MP News: राज्य सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों को बांटेगी 139 करोड़ रुपयों का बोनस

राज्य सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों को बांटेगी 139 करोड़ रुपयों का बोनस
राज्य सरकार इस साल 41 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 139 करोड़ रुपयों का बोनस वितरित करेगी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य सरकार इस साल 41 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 139 करोड़ रुपयों का बोनस वितरित करेगी। इसके लिये वन विभाग के अंतर्गत कार्यरत राज्य लघु वनोपज संघ ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं तथा इसका प्रेजेन्टेशन भी मुख्य सचिव अनुराग जैन के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

प्रेजेन्टेशन में बताया गया है कि लघु वनोपज संघ ने वर्ष 2026-27 में 17.72 लाख मानक बोरा तेन्दू पत्ता संग्रहण का भौतिक लक्ष्य रखा है। संग्रहण वर्ष 2026 में 41 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 708 करोड़ रुपये संग्रहण पारिश्रमिक का भुगतान किया जा रहा है। इसी प्रकार, संग्रहण वर्ष 2024 की लाभांश की 75 प्रतिशत राशि 139 करोड़ रुपये तेंदूपत्ता संग्राहकों को इस साल वितरित की जायेगी।

Created On :   15 July 2026 1:52 AM IST

Tags

Next Story