- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- एलएलएम की पढ़ाई के दौरान सैलाना...
MP News: एलएलएम की पढ़ाई के दौरान सैलाना विधायक डोडियार नहीं लेंगे 10 महीने तक वेतन-भत्ते

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सैलाना से भारत आदिवासी पार्टी (बाप) विधायक कमलेश्वर डोडियार ने भोपाल स्थित नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी में एलएलएम कोर्स में एडमिशन मिल गया।
अध्ययन के कारण वे विधायक के रूप में दिए जाने वाले वेतन-भत्ते स्वेच्छा से नहीं लेंगे। इसके लिए सोमवार को उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित संसदीय कार्य मंत्री, वित्त मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, जनजातीय कार्य मंत्री और मुख्य सचिव, विधानसभा प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में उल्लेख किया कि वे एक वर्षीय एलएमएल पीजी डिग्री कोर्स में अध्ययन एवं शैक्षणिक कार्य 20 जुलाई 2026 से शुरु कर रहे हैं जो 15 मई 2027 तक जारी रहेगा।
इसके चलते उन्होंने स्वेच्छा से वेतन-भत्ते नहीं लेने का फैसला लिया है। डोडियार ने विस अध्ययक्ष से पत्र के माध्यम से अनुरोध किया कि उनके निर्णय को स्वीकार किया जाए। नियमित कक्षाओं और परीक्षाओं के चलते विधायक को दिए जाने वाले वेतन-भत्तों का भुगतान स्थगित करने का कष्ट करें। अकादमिक सत्र 2026-27 के दौरान बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया और यूनिवर्सिटी नियमों का पालन करते हुए पढ़ाई और संवैधानिक कर्तव्यों के लिए विधानसभा सत्र में भी उपस्थित रहुंगा।
Created On :   15 July 2026 2:09 AM IST














