- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय...
MP News: इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा 15 जुलाई से, मप्र नागरिक विमानन नीति से वित्त-पोषित प्रदेश की यह पहली अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र नागरिक विमानन नीति-2025 से वित्त पोषित प्रदेश की पहली अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा इंदौर से आबू धाबी का आज से शुरु होगा। इस उड़ान से प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी आबू धाबी से सीधे जोड़ेगी।
टाटा समूह की विमानन इकाई एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित यह सेवा सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार) को उपलब्ध रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज इसका शुभारंभ करेंगे। ज्ञात हो कि मप्र की नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत अब तक 8 नए हवाई मार्ग स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से 4 पर उड़ान सेवा शुरु हो चुकी हैं। शेष मार्गों पर भी जल्द उड़ाने शुरु होंगी।
इंदौर से आबू धाबी हवाई सेवा प्रारंभ होने से मालवा-निमाड़ क्षेत्र की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। वर्तमान में इस मार्ग पर यात्रियों को दिल्ली अथवा मुंबई के माध्यम से यात्रा करनी पड़ती है, जिससे लगभग 7 से 8 घंटे का समय लगता है। नई उड़ान शुरू होने से यह यात्रा लगभग 3 घंटे 15 मिनट में पूरी हो सकेगी। इससे व्यापार, निवेश, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
Created On :   16 July 2026 2:08 AM IST













