- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नेहरू ने पुरातन भारत को आधुनिक...
MP News: नेहरू ने पुरातन भारत को आधुनिक बनाया, भाजपा ने तो अफवाह तंत्र बनाया - केप्टन डाबर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस के विचार विभाग की गुरुवार को भोपाल में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष केप्टन प्रवीण डाबर ने भाजपा पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुरातन भारत को आधुनिक बनाने में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवहारलाल नेहरू की अहम भूमिका है। भाजपा ने तो अफवाह तंत्र खड़ा किया है। डाबर ने कहा कि प्रभु राम करोड़ों भारतीयों की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्य के प्रतीक हैं। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना से देश स्तब्ध है, जिसमें आरएसएस/वीएचपी/ भाजपा के लोगों की संलिप्तता देखी गई है। राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए जा रहे करोड़ों रुपये के चंदे के प्रबंधन को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं। सरकार की भी इसमें मिलीभगत है।
यह भी पढ़े -पीएम मित्र पार्क के माध्यम से 30 बड़ी औद्योगिक कंपनियों का प्रस्ताव, 20 हज़ार करोड़ से अधिक का मिला निवेश
डाबर ने कहा कि मंदिर के लिए नए सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया ही विभाजन कारी है, जो कहती है केवल राम भक्त हो सकता है, तो फिर वह शिवभक्त क्यों नहीं हो सकता या देवी भक्त क्यों नहीं हो सकता? आखिर भगवान को अलग-अलग खांचों में बांटने का प्रयास क्यों किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने देश की संप्रभुता की कीमत पर हो सकने वाले समझौतों से सतर्क रहने की अपील की।
यह भी पढ़े -2 करोड़ युवाओं के दम पर बनेगा विकसित मध्यप्रदेश, CM मोहन यादव ने 2027 को बताया ‘युवा वर्ष’
मंदिरों में प्रचारकों की घुसपैठ हो रही
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरएसएस और भाजपा मंदिरों को धार्मिक लोगों के हाथों से लेकर संघ प्रचारकों को सौंपना चाहती है। भाजपा मंदिरो में संतो साधुओं को दरकिनार कर उसमें प्रचारकों की घुसपैठ करा रही है। उन्होंने कहा कि धर्म का मूल आधार इंसानियत है। हमारे शास्त्र मानवता के पक्षधर हैं। कांग्रेस इंसानियत और नागरिकता में विश्वास करती है देश का हर नागरिक कांग्रेस के लिये बराबर है। वह भेदभाव नहीं मानती। कांग्रेस ऐसी धार्मिक पार्टी है जो सभी धर्मों का आदर करती है। उन्होंने मंदिरों में शंकराचार्यों की भूमिका सुनिश्चित करने की मांग की।
Created On :   16 July 2026 8:50 PM IST












