MP News: पीएम मित्र पार्क के माध्यम से 30 बड़ी औद्योगिक कंपनियों का प्रस्ताव, 20 हज़ार करोड़ से अधिक का मिला निवेश

पीएम मित्र पार्क के माध्यम से 30 बड़ी औद्योगिक कंपनियों का प्रस्ताव, 20 हज़ार करोड़ से अधिक का मिला निवेश
बिजली, पानी, सड़क, कच्चा माल, परिवहन सुविधा समेत श्रमिक संसाधन मध्यप्रदेश में सुलभ हैं। ये सुविधाएं मध्यप्रदेश में निवेशकों को सहज रूप से आकर्षित कर रही हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश को पीएम मित्र पार्क के माध्यम से 30 बड़ी औद्योगिक कंपनियों द्वारा ₹20 हज़ार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, इससे 44 हज़ार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही 6 लाख से अधिक कपास उत्पादन किसान भी लाभान्वित होंगे।

बिजली, पानी, सड़क, कच्चा माल, परिवहन सुविधा समेत श्रमिक संसाधन मध्यप्रदेश में सुलभ हैं। ये सुविधाएं मध्यप्रदेश में निवेशकों को सहज रूप से आकर्षित कर रही हैं। वर्ष 2027 में हमारी सरकार पुनः जीआईएस समिट करेगी, पूर्ण विश्वास है कि आगामी जीआईएस राज्य में निवेश के सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 16 जुलाई को आयोजित "भारत टेक्स-2026" में शामिल हुए। उन्होंने यहां देश-विदेश के प्रमुख टेक्सटाइल निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और वैश्विक ब्रांड्स के साथ गोल मेज बैठक की। बैठक में उन्होंने मध्यप्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों, टेक्सटाइल क्षेत्र की अपार संभावनाओं और उद्योगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं से निवेशकों को अवगत कराया।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने धार जिले में देश के पहले पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी है। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा और मालवा-निमाड़ अंचल के 6 लाख से अधिक कपास उत्पादक किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। पीएम मित्र पार्क, खेत से लेकर कारखाने और यहां से गारमेंट इंडस्ट्री और वैश्विक बाजार तक पहुंच आसान होगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश केंद्र सरकार और वैश्विक ब्रांड्स के साथ चलने के लिए तैयार है। हमारे अधिकारियों निवेशकों को पॉलिसी जरूर बता दी, लेकिन यहां मौजूद उद्यमियों के पसीने में अनुभव की बहुत बड़ी पूंजी है। उद्योगपतियों के कथन राज्य सरकार को तेजी से और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Created On :   16 July 2026 5:59 PM IST

Tags

Next Story