मानसून सत्र: कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक संपन्न, आने वाले बिलों पर विस्तार से हुई चर्चा

कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक संपन्न, आने वाले बिलों पर विस्तार से हुई चर्चा
सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आज कांग्रेस संसदीय दल की एक रणनीतिक बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय दल के सदस्य मौजूद रहे। बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली,

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आज कांग्रेस संसदीय दल की एक रणनीतिक बैठक हुई। बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। पार्टी की इस मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय दल के सदस्य मौजूद रहे।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक संपन्न होने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा आज की बैठक में जिन विधेयकों के इस मानसून सत्र में आने की संभावना है, हमें औपचारिक तौर से कुछ जानकारी नहीं है और 19 तारीख को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। जहां औपचारिक तौर से हमें वो जानकारी मिलेगा, लेकिन हम जो अनुमान कर रहे हैं कि जो विधेयक आ सकता है उस पर काफी लंबी चर्चा हुई है। जो सुनने को मिला है परिसीमन विधेयक जो 17 अप्रैल को सरकार को दो तिहाई बहुमत नहीं मिला और काफी भारी हार सरकार की हुई। इस विधेयक को वो वापस लाना चाहते हैं उस पर चर्चा हुई। हम परिसीमन विधेयक का पूरा विरोध करेंगे और करते रहेंगे। संविधान संशोधन विधेयक का भी हम विरोध करेंगे। इसके अलावा एक देश एक चुनाव पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस ने अनुमान लगाते हुए कहा FCRA बिल के आने की भी संभावना है, हम इसका भी हम विरोध करेंगे।

कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक संपन्न होने के बाद कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "NEET, राम मंदिर चंदा चोरी, इथेनॉल, महंगाई और आने वाले बिलों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। हमने संविधान संशोधन बिल पर भी चर्चा की। बैठक में आने वाले मानसून सत्र में क्या बिल आएंगे, देश के सामने क्या मुद्दे होंगे, बिल के ऊपर हमारा क्या राय रहेगी, इन सब मुद्दे को लेकर हमने विस्तृत चर्चा की है।

Created On :   16 July 2026 5:10 PM IST

Tags

Next Story