Sonam Wangchuk Hunger Strike: 19वें दिन भी सोनम वांगचुक का अनशन जारी, ओवैसी समेत कई दिग्गजों ने मांगों पर विचार करने की अपील की

19वें दिन भी सोनम वांगचुक का अनशन जारी, ओवैसी समेत कई दिग्गजों ने मांगों पर विचार करने की अपील की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट-यूजी पेपर लीक जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली के खिलाफ सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। गुरुवार (16 जुलाई) को उनको पूरे 19 दिन हो गए हैं। उनके भूख हड़ताल को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तरफ से बयानबाजियां देखने को मिल रही है। इसी बीच हैदराबाद सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी सरकार से उनकी मांगों पर ध्यान देने को कहा है। वहीं, दिल्ली कोर्ट ने भी अधिकारियों से सोनम वांगचुक पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर मेडिकल मदद देने को भी कहा है।

ओवैसी ने सरकार से क्या अपील की?

सोनम वांगचुक को लेकर ओवैसी ने कहा, 'जल्द से जल्द उनके द्वारा की जा रही मांग पर बात हो। हम उम्मीद करते हैं कि वह बहुत जल्दी अच्छे होंगे। मैं भारत सरकार से मांग करता हूं कि सोनम वांगचुक साहब की मांगों पर संजीदगी से गौर करे।' मेडिकल टीम ने आज उनका वजन चेक किया तो 9 किलो और कम हो गया। वहीं, डॉक्टर ने कहा कि सोनम लंबे समय से भूख हड़ताल पर बैठे हैं इसलिए स्थिति गंभीर हो गई है।

सोनम ने अपनी सेहत को लेकर क्या कहा?

वांगचुक ने अपनी सेहत को लेकर वीडियो संदेश में कहा कि अब तक हुई मेडिकल जांच में तुरंत किसी भी तरह के खतरे का संकेत नहीं मिला है। उन्होंने कहा, ‘मेरी हालत ऐसी नहीं है कि मैं दो-चार दिन में मर जाऊंगा। कई मेडिकल जांच की गयी हैं और 18 दिन की भूख हड़ताल के हिसाब से नतीजे काफी सामान्य हैं। ईसीजी भी किया गया और वह भी ठीक है। मैं अभी कई और दिनों तक इसे जारी रख सकता हूं।’

दिग्गजों ने सोनम की सेहत पर जताई चिंता

किसान नेता राकेश टिकैत कहा वह जंतर-मंतर पर वांगचुक से मिलने जाएंगे। संगीतकार विशाल ददलानी, अभिनेता सयाजी शिंदे, अभिनेता अतुल कुलकर्णी और लेखिका शोभा डे ने भी सरकार से सोनम के साथ बातचीत करने की अपील की और उनकी बिगड़ती सेहत पर चिंता जताई। वहीं, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, शशि थरूर और अरविंद केजरीवाल सहित कई प्रमुख नेताओं ने वांगचुक के आंदोलन का समर्थन किया है और उनसे उपवास खत्म करने की भावुक अपील की है

Created On :   16 July 2026 8:39 PM IST

Tags

Next Story