Mrityunjay Tiwari: RJD को लगा बड़ा झटका, पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पद से दिया इस्तीफा, वजह भी बताई

RJD को लगा बड़ा झटका, पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पद से दिया इस्तीफा, वजह भी बताई

डिजिटल डेस्क, पटना। लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले और आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार (10 जुलाई) को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह बहुत समय से पार्टी से जुड़े हुए थे। लालू यादव ने उन्हें पहले मीडिया प्रभारी बनाया उसके बाद पार्टी का प्रवक्ता बना दिया। उन्होंने किस वजह से इस्तीफा दिया है इसके बारे में मृत्युंजय ने खुद बताया है।

मृत्युंजय तिवारी ने बयान जारी करते हुए कहा आज मैंने आरजेडी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है. आज आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल और तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में हमने स्पष्ट रूप से कहा कि अब मेरे जैसे समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता के लिए इस पार्टी में कोई सम्मान नहीं है। बांरबार कहने के बाद किसी वरिष्ठ नेता ने संज्ञान नहीं लिया।

'अपमानित होकर कोई नहीं रह सकता'

आगे कहा, "हमने कई बार तेजस्वी यादव से भी अपनी शिकायत की लेकिन उन्होंने भी संज्ञान नहीं लिया. ऐसे में मेरे जैसे समर्पित कार्यकर्ता का इस पार्टी में बने रहने का कोई औचित्य नहीं था। अपमानित होकर कोई राजनीति नहीं कर सकता है।"

अपने बयान के अंत में मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "हमने बुरे दिनों में आरजेडी का साथ दिया था। अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहण किया और आरजेडी की नीतियों को आगे बढ़ाया, लेकिन पार्टी में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने दीमक की तरह चाटकर बर्बाद कर दिया। ऐसे लोगों से अगर तेजस्वी यादव घिरे हैं तो फिर हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी में रहना उचित नहीं है।"

गौरतलब है कि RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं। पार्टी में वह ब्राह्मण के तौर पर बड़ा चेहरा माने जाते हैं। उनके पार्टी झोड़ने से तेजस्वी यादव और लालू को बड़ा झटका लगा है।

Created On :   16 July 2026 10:52 PM IST

Tags

Next Story