Bankipur By Election: जन सुराज को मिला ये चुनाव चिन्ह, इलेक्शन कमीशन को लिखा लेटर, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

जन सुराज को मिला ये चुनाव चिन्ह, इलेक्शन कमीशन को लिखा लेटर, BJP पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को चुनाव आयोग ने चुनाव चिन्ह घोषित कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को चुनाव आयोग ने चुनाव चिन्ह घोषित कर दिया है। उनकी पार्टी को स्कूल बैग दिया गया है। इसकी पुष्टि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की है। उनका कहना है कि इस चुनाव में उनकी पार्टी को इलेक्शन कमीशन की तरफ से 'स्कूल का बस्ता' दिया है।

मतपत्र में कौन से नंबर पर?

मनोज भारती का आगे कहना है कि इस सीट पर उम्मीदवार प्रशांत किशोर का चुनाव चिन्ह मतपत्र पर क्रम संख्या 9 पर रहेगी। बताते चलें कि पटना जिले की इस हाई प्रोफाइल सीट पर 30 जुलाई को मतदान होने वाले हैं। पिछले साल राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे, सभी सीटों पर जन सुराज ने अपने प्रत्याशी उतारे थे और उन्हें स्कूल का बस्ते का निशान मिला था।

BJP पर उल्लंघन के लगाए आरोप

इस चुनाव के दौरान जन सुराज ने शुक्रवार को बीजेपी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उसने मांग की है कि निर्वाचन आयोग इस मामले में हस्तक्षेप करे। इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी के सामने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, मनोज भारती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्य चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा है।

भाजपा पर लगाए ये आरोप

ज्ञापन के मुताबिक, भाजपा के कार्यकर्ता नगर निगम कर्मियों के वेश में पटना की सड़कों पर घूम रहे हैं और घरों की दीवारों से उनकी पार्टी के पोस्टर और बैनर हटाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन्हें लगाने के लिए पहले मकान मालिकों की अनुमति ली थी। इसके बाद इन्हें लगाया गया। उन्होंने आगे आरोप लगाए हैं कि जहां पर उनकी पार्टी के बैनर और पोस्टर लगे है, वहां पर बीजेपी के लगे हैं। इससे आदर्श आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन होता है। जिसे रोकने के लिए जन सुराज ने चुनाव आयोग को लेटर लिखा है।

Created On :   17 July 2026 8:14 PM IST

Tags

Next Story