UP News: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा ने बनाई रणनीति, 'PDA रथ यात्रा' के जरिए इन मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा ने बनाई रणनीति, PDA रथ यात्रा के जरिए इन मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की नजदीकियों को देखते हुए सपा पार्टी ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर माह के पहले सप्ताह से PDA रथ यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। इस दौरान सत्ता पक्ष (BJP) को राम मंदिर चढ़ावा चोरी से लेकर मुख्य रूप से बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था, और सामाजिक भेदभाव के मुद्दों पर घेरेगी। कई मुद्दों के जरिए सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी हो रही है। यह यात्रा पूरे प्रदेश के सभी जिले और विधानसभा क्षेत्रों तक की जाएगी।

एक न्यूज चैनल (एबीपी न्यूज) से बात करते हुए सपा पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने पीडीए रथ यात्रा को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा सितंबर के पहले सप्ताह में रथ यात्रा शुरू होगी। जिलेवार बैठकों के पूरा होने के बाद यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा और अखिलेश यादव सभी जिलों तथा विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे। उनसे पूछा गया कि यात्रा किस जिसे से शुरू होगी तो उन्होंने कहा इसका फैसला खुद अखिलेश यादव करेंगे, लेकिन यात्रा सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों से होकर गुजरेगी।

समाजवादी द्वारा शुरू की जाने वाली पीडीए यात्रा पर भाजपा ने करारा जवाब दिया है। यूपी के डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा अखिलेश यादव चाहे रथ यात्रा निकालें, पदयात्रा करें या साइकिल यात्रा, जनता अब काम और नेतृत्व के आधार पर प्रत्याशी को चुनती है। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव की पार्टी का राजनीतिक अस्तित्व लगातार कम हो रहा है। जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता का विश्वास गहराता जा रहा है।

Created On :   17 July 2026 1:33 AM IST

Tags

Next Story