भूख हड़ताल का 20 वां दिन: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात, सरकार पर लगाए कई आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मुलाकात की, जो जंतर-मंतर पर लगातार 20वें दिन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मीडिया से कहा हम सभी सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर चिंतित हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता ने सरकार पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए और कहा हमारा सामना एक बेहद असंवेदनशील सरकार से है, जो लोकतांत्रिक विरोध की भाषा नहीं समझती। ऐसी सरकार के सामने विरोध के तरीकों में बदलाव लाना होगा। इस सरकार के खिलाफ अपनी जान जोखिम में डालने से कोई नतीजा नहीं निकलेगा। आपको बता दें एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज लगातार 20वां दिन है।
यह भी पढ़े -'सोनम वांगचुक का जीवन बचाने के लिए सभी चिकित्सीय प्रयास हों', हाईकोर्ट ने दिया डॉक्टरों से रोजाना निगरानी का आदेश
वांगचुक की भूख हड़ताल पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया के सामने कहा कोई आंदोलन करें, प्रदर्शन करें, सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि सरकार जानती है कि उनके पास संख्या बल है, किसान आंदोलन को लेकर सरकार बार-बार चर्चा करने पर मजबूर हुई क्योंकि वोट बैंक का सवाल था, चुनाव हारने व जीतने का सवाल था। इस बार सरकार को ऐसी कोई आशंका नहीं है इसलिए वे बेपरवाह है।
Created On :   17 July 2026 10:30 AM IST












