Sonam Wangchuk Hunger Strike: एनडीए के सबसे अहम समर्थक जेडीयू को हुई सोनम वांगचुक की फिक्र, सरकार से बात करने की अपील

एनडीए के सबसे अहम समर्थक जेडीयू को हुई सोनम वांगचुक की फिक्र, सरकार से बात करने की अपील
जेडीयू के नेता और बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सोनम वांगचुक को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि सरकार को सोनम वांगचुक की बात सुननी चाहिए।

डिजिटल डेस्क, पटना। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अब विपक्ष की तरफ से ही नहीं बल्कि एनडीए के नेताओं की तरफ से भी बयान आने लगे हैं। की दिनों से चल रही उनकी भूख हड़ताल पर अलग-अलग पार्टियां अपनी राय दे रही हैं। 17 जुलाई (शुक्रवार) को बिहार की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू और एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय दी थी। नेताओं का कहना है कि सरकार को वांगचुक की बात अब सुननी चाहिए। साथ ही ये भी कहा है कि बातचीत करके इस मालमे का हल निकाला जाना चाहिए।

जेडीयू ने क्या दी सलाह?

बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा का कहना है कि जब कोई व्यक्ति अनशन पर बैठता है तो उसकी बात सुननी जरूर चाहिए। उन्होंने ये भी कहा है कि सरकार का कोई प्रतिनिधि जाकर उनसे मुलाकात कर सकता है। उनके मुताबिक बातचीत से मामला हल हो सकता है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि अगर वे दिल्ली में होते तो खुद ही जाकर सोनम वांगचुक से मुलाकात करते।

एलजेपी ने की अपील

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रवक्ता डॉ. विनीत सिंह ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर जरूर सोच रही होगी। उन्होंने सोनम वांगचुक से अपील की कि वह अपना अनशन खत्म करें। उनका कहना था कि अपनी बात रखने के और भी कई तरीके होते हैं, इसलिए लंबे समय तक भूख हड़ताल करना सही रास्ता नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा है कि सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। अगर मांगें सही और संभव होंगी तो उन पर जरूर सख्त फैसला लिया जाएगा। उन्होंने ये भी भरोसा दिलाया है कि बातचीत से जल्दी ही कोई अच्छा रास्ता निकल सकता है और इस मामले का समाधान भी हो सकता है।

Created On :   17 July 2026 2:38 PM IST

Tags

Next Story