बड़ा प्रशासनिक बदलाव: दिल्ली पुलिस को मिला नया कमिश्नर, सतीश गोलचा हटे, अनुराग कुमार को मिली कमान

दिल्ली पुलिस को मिला नया कमिश्नर, सतीश गोलचा हटे, अनुराग कुमार को मिली कमान
दिल्ली पुलिस को नया कमिश्नर मिल गया है। अनुराग कुमार ने सतीश गोलचा की जगह ली है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव हुआ है। शुक्रवार (17 जुलाई) को सरकार ने नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति की है। आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार अब दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वे इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे। वहीं, मौजूदा कमिश्नर सतीश गोलचा को पद से हटा दिया गया है। नए कमिश्नर के कार्यभार संभालने के बाद गोलचा को अपनी अगली पोस्टिंग के लिए दिल्ली के उप-राज्यपाल को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। सरकार ने इस बदलाव का आदेश भी जारी कर दिया है।

अनुराग कुमार बने नए पुलिस कमिश्नर

भारत सरकार ने आदेश जारी कर अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर बनाया है। वे 1994 बैच के AGMUT कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। अभी तक वे इंटेलिजेंस ब्यूरो में स्पेशल डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे। अब वे पद संभालने की तारीख से अगले आदेश तक इस जिम्मेदारी में रहेंगे।

सतीश गोलचा को हटाया गया

सतीश गोलचा अगस्त 2025 में दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बने थे। उससे पहले वे तिहाड़ जेल के महानिदेशक थे। उनका कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ था लेकिन उन्हें पद से हटा दिया गया है। सरकार ने इस बदलाव की वजह नहीं बताई है। इसलिए यह फैसला क्यों लिया गया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Created On :   17 July 2026 12:02 PM IST

Tags

Next Story