बद्रीनाथ दान चोरी केस: SIT ने बीकेटीसी के पूर्व ऑफिसर राजेंद्र चौहान को किया गिरफ्तार, 30 जून को हुए थे रिटायर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली में स्थित बद्रीनाथ मंदिर दान चोरी मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की। जांच में जुटी SIT ने पूर्व टेंपल ऑफिसर राजेंद्र चौहन को गिरफ्तार कर लिया है। राजेंद्र चौहान 30 जून को रिटायर हुए थे। हालफिलहाल एसआईटी चौहान से पूछताछ कर रही है। इस केस में आगे की जांच जारी है, जैसे जैसे केस की जांच आगे बढ़ती जाएगी वैसे वैसे पूछताछ के बाद और कई अहम खुलासा हो सकते है।
आपको बता दें बद्रीनाथ मंदिर में दान में हेराफेरी का मामला सोशल मीडिया के जरिए सामने आया। इस मामले में भैरव सेना नाम के एक संगठन ने शिकायत भी दर्ज कराई। 8 जुलाई को बद्रीनाथ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। केस के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने गढ़वाल मंडल के कमिश्नर की अध्यक्षता में तीन सदस्यों वाली एक जांच कमेटी गठित कर दी। कमेटी ने अपनी 18 पन्नों की जांच रिपोर्ट और सिफारिशें राज्य सरकार को सौंप दी।
शुरुआती जांच में रिपोर्ट के आधार पर बीकेटीसी अध्यक्ष कार्यालय में तैनात निजी सहायत प्रमोद नौटियाल को सस्पेंड कर दिया था। बाद में उनके खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर 13 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि कोषाध्यक्ष का तबादला कर दिया गया था। एसआईटी अब इस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
बद्रीनाथ धाम में दान और चढ़ावा चोरी के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने बद्री-केदार मंदिर समिति के पूर्व टेंपल अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। बीकेटीसी के पूर्व अधिकारी चौहान 30 जून को ही रिटायर हुए थे, उसके कुछ दिन बाद ही एसआईटी ने उन्हें जांच में सामने आए कुछ सबूतों और तथ्यों के आधार पर गिरफ्तार किया है।
Created On :   17 July 2026 3:45 PM IST












