ED का बड़ा एक्शन: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन केस में ईडी का बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से राजस्थान तक 8 ठिकानों पर मारी रेड

बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन केस में ईडी का बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से राजस्थान तक 8 ठिकानों पर मारी रेड
बिहार के बांका में कथित अवैध बालू खनन मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार, दिल्ली और राजस्थान के 8 ठिकानों पर छापेमारी की है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के बांका जिले में कथित अवैध बालू खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को जांच एजेंसी ने बिहार, दिल्ली और राजस्थान में एक साथ 8 जगहों पर छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई महादेव एन्क्लेव प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मामले में की जा रही है। ED का कहना है कि कंपनी पर कई साल तक नियमों के खिलाफ बड़े स्तर पर बालू निकालने और उससे कमाई गई रकम के इस्तेमाल की जांच की जा रही है। तलाशी के दौरान कई जरूरी दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और दूसरे सबूत जुटाए जा रहे हैं।

IIT की रिपोर्ट में क्या सामने आया?

ED की जांच में पता चला कि कई साल तक निकाली गई बालू का पूरा रिकॉर्ड सरकारी दस्तावेजों में नहीं था। इसके बाद अक्टूबर 2024 में IIT पटना से बालू घाटों की जांच कराई गई। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2015-16 से 2022-23 के बीच करीब 131 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की बालू नियमों के खिलाफ निकाली गई।

अब आगे क्या हो रहा है?

जांच में मिले फैक्ट्स को ED ने बिहार स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन को भेजा। इसके बाद बिहार सरकार के खान एवं भू-तत्व विभाग ने 21 अगस्त 2025 को एफआईआर दर्ज की। इस मामले की जांच अभी जारी है। फिलहाल ED की टीम बांका, पटना, दिल्ली-एनसीआर, श्रीगंगानगर और जयपुर में तलाशी ले रही है। इस दौरान जरूरी कागज, डिजिटल रिकॉर्ड और दूसरे सबूत जुटाए जा रहे हैं।

Created On :   17 July 2026 4:20 PM IST

Tags

Next Story