उपचुनाव 2026: कौन जीतेगा दतिया का रण…प्रचार के पहले वंदेभारत ट्रेन में हेमंत खंडेलवाल और जीतू पटवारी की मुलाकात

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में नेताओं के बयानों के साथ एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की खूब बरसात हो रही है। इसी दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई जब राज्य के दोनों प्रमुख राजनीतिक दल बीजेपी -कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एक दूसरे के सामने नजर आए। दोनों पार्टियों के स्टेट प्रेसिडेंट सुबह ही दतिया विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए भोपाल से दतिया पहुंचे। इसी यात्रा के दौरान दोनों नेता वंदे भारत ट्रेन में एक दूसरे के सामने बैठे नजर आएं। जो उपचुनाव के बीच में चर्चा का विषय बन गया।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दतिया में आज कई कार्यक्रम आयोजित होने है। इनमें दतिया मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, शक्ति केंद्र विस्तार के लिए संगठन की बैठक, मीडिया सेंटर का उद्घाटन एवं सोशल मीडिया इन्फलुएंसर मीट, चुनाव संचालन समिति की बैठक और चुनाव प्रबंधन समिति की वृहद बैठक शामिल है।
यह भी पढ़े -बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा को बनाया चुनाव संचालन समिति का प्रमुख, देखें 32 सदस्यों में किस-किस के नाम शामिल
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज दतिया के ग्राम बसई में उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस नेता पटवारी के बसई के साथ साथ उदगवां, बडौनी खुर्द, झिरखा में चुनावी प्रचार के कार्यक्रम होने है। मिली जानकारी के मुताबिक पटवारी रात्रि विश्राम भी दतिया में करेंगे और कल सुबह 18 जुलाई को प्रात: 11 बजे एक चुनाव प्रचार-प्रसार कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
Created On :   17 July 2026 3:25 PM IST













