MP News: दतिया उपचुनाव निगरानी के लिए एसएसटी, वीएसटी और फ्लाइंग स्क्वॉड किए तैनात

दतिया उपचुनाव निगरानी के लिए एसएसटी, वीएसटी और फ्लाइंग स्क्वॉड किए तैनात

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत दतिया विधानसभा उपचुनाव के आज (16 जुलाई) नाम वापसी की जा सकेगी। मतदान 30 जुलाई को होगा। 17 जुलाई को ईवीएम और वीवीपैट का दूसरा रैंडमाइजेशन होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए सामान्य प्रेक्षक विजय भारती (आईएएस), पुलिस प्रेक्षक के. थियागराजन (आईपीएस) और व्यय प्रेक्षक विशाल मलानी की नियुक्ति की है। ये सभी निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

उपचुनाव की गतिविधियों की निगरानी के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी), वीडियो सर्विलांस टीम (वीएसटी) और मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) का गठन कर दिया गया। ये टीमें चुनावी खर्च, आचार संहिता के पालन, वाहनों की जांच, पेड न्यूज और प्रचार सामग्री पर नजर रखेंगी। चुनाव के दौरान मीडिया में प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों, पेड न्यूज और प्रचार सामग्री की निगरानी एमसीएमसी करेगी।

दतिया जिला प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए। किसी भी राजनीतिक दल, प्रत्याशी या व्यक्ति को रैली, सभा, जुलूस, वाहन रैली, नुक्कड़ सभा अथवा अन्य चुनावी कार्यक्रम करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भूपेंद्र सिंह कुशवाहा ने बुधवार को जिले के पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर निर्वाचन अवधि में पर्याप्त ईंधन उपलब्ध रखने, सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और प्रशासन को सहयोग देने के निर्देश दिए है।

सीईओ ने ली जानकारी

मप्र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने बुधवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक दतिया के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से बैठक की। उन्होंने कहा कि स्वीप गतिविधियों के माध्यम से प्रचार-प्रसार में तेजी लाएं। मतदाताओं को जागरूक करें। झा ने क्रिटिकल मतदान केंद्र, बॉन्ड ओवर, वल्नरेबल मतदान, इंटर स्टेट नाकों पर की जा रही कार्रवाई, अवैध हथियारों की जब्ती, पेड न्यूज और आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मिल रही शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली।

Created On :   17 July 2026 1:44 AM IST

Tags

Next Story