देश को मिली नई सौगात: पीएम मोदी ने हाइड्रोजन से चलने वाली पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जींद से सोनीपत तक चलेगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेन जींद रेलवे जंक्शन से सोनीपत तक चलेगी ।
यह भी पढ़े -नीट यूजी 2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल, पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल टॉपर
इस पर अधिक जानकारी देते हुए लोको पायलट राजेश कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा ये नई तकनीक है। इसमें ज्यादा पावर है। साउंड प्रूफ है। वातावरण में कोई प्रदूषण नहीं है और इसकी गति बहुत अच्छी है। हम ट्रेन मैनेजर से बात कर सकते हैं और घोषणा कर सकते हैं।
सहायक लोको पायलट गगनदीप सिंह ने एएनआई से कहा हमारी बहुत अच्छी ट्रेनिंग हुई है। चेन्नई से आए लोगों ने हमें इस ट्रेन के बारे में जानकारी दी। 3200 हॉर्स पावर की ट्रेन है। इसमें 8 ट्रेवल कार रहेगी और 2 पावर कार रहेगी। इसमें आधुनिक सुरक्षा के उपकरण हैं। आग की स्थिति ऑटोमैटिक फायर एक्सटिंग्विशर लगे हैं, 26 सेंसर हैं। बहुत अच्छा अनुभव है।
यह भी पढ़े -भारत को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिलने का सपना साकार, यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा दिन पीएम मोदी
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे लेकर एएनआई को जानकारी देते हुए कहा PM मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ये देश के लिए गौरव की बात है कि देश में इतनी जटिल तकनीक को विकसित किया गया है। ये बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि हाइड्रोजन एक न्यू एनर्जी है। इस फ्यूल का यातायात में कैसे इस्तेमाल हो उसकी तकनीक भारत में कैसे बने ये महत्वपूर्ण है। ये रेलवे के लिए एक मील का पत्थर है कि पूरी तकनीक भारत में बनी...इसमें सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।
पीएम मोदी झज्जर से जुड़े एक्सप्रेसवे का उद्घाटन भी करेंगे। इस पर ACP बहादुरगढ़ सुरेंद्र कुमार ने समाचार एजेंसी से कहा बहादुरगढ़ इलाके में करीब 160-165 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसमें अधिकारी भी हैं। सभी सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात है। VVIP गतिविधियां भी रहेंगी।
Created On :   17 July 2026 10:50 AM IST












