डेयरिंग दिखाओ आमिर...: '3 इडियट्स' में सोनम वांगचुक के रोल से आमिर खान का यू-टर्न, भड़के कांग्रेस नेता ने एक्टर को दी ये नसीहत

3 इडियट्स में सोनम वांगचुक के रोल से आमिर खान का यू-टर्न, भड़के कांग्रेस नेता ने एक्टर को दी ये नसीहत
दिल्ली के जंतर मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को आज (शुक्रवार, 17 जुलाई) 20 दिन बीत चुके हैं। वह केंद्र सरकार से परीक्षाओं में हेरफेर के चलते केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को आज (शुक्रवार, 17 जुलाई) 20 दिन बीत चुके हैं। वह केंद्र सरकार से परीक्षाओं में हेरफेर के चलते केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। इस दौरान उनकी हालात दिन पर दिन गिरती जा रही है। कई राजनेता से लेकर फिल्मी सितारे उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। इस बीच एक्टर आमिर खान ने फिल्म '3 इडियट्स' में अपने रोल को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म में उनका किरदार सोनम वांगचुक पर बेस्ड नहीं था।

पूर्व राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता हुसैन दलवई ने कहा, "आमिर खान ने रोल निभाया, अच्छा रोल था। मैंने फिल्म देखी थी। आमिर खान को उनका समर्थन करना चाहिए, वो क्यों नहीं कर रहे मुझे नहीं मालूम। नसीरुद्दीन शाह की तरह आमिर खान को भी डेयरिंग दिखाना चाहिए। दिखाते नहीं हैं। ये सारे डरे हुए लोग हैं। कलाकार को कभी भी डरना नहीं चाहिए।"

यह भी पढ़े -जौहर विश्वविद्यालय पर कांग्रेस का योगी सरकार पर हमला, अजय राय बोले-राम मंदिर चढ़ावा मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश

क्या बोले आमिर खान?

फिल्म बनाने के दौरान न तो उन्हें और न ही फिल्म के लेखकों को वांगचुक के बारे में जानकारी थी। वास्तव में यह एक गलत धारणा है। जब हम फिल्म '3 इडियट्स' बना रहे थे, उस समय मुझे सोनम वांगचुक के बारे में जानकारी नहीं थी।

मैं आपको बताना चाहता हूं कि न तो राजू (राजकुमार हिरानी) और न ही फिल्म के लेखक अभिजात, और न ही मुझे वांगचुक के बारे में पता था।

आमिर खान ने कहा- सोनम जो काम कर रहे हैं, वह किसी भी स्थिति में अच्छा काम है।

आमिर खान ने सोनम वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने की अपील की।

अभिनेता ने कहा- मुझे लगता है कि हम सभी उनकी सेहत को लेकर बहुत चिंतित हैं।

हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि वह अपना अनशन खत्म करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।

सोनम वांगचुक ने कही ये बात

इधर, जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने कहा कि वह 'किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक जीवित रहेंगे।' उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज 20वां दिन है और डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि लंबे समय से चल रहा उनका उपवास अब गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का विरोध प्रदर्शन 28वें दिन में प्रवेश कर गया है।

Created On :   17 July 2026 5:21 PM IST

Tags

Next Story