Sonam Wangchuk News: 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, फिर भूत बनकर वापस आऊंगा', भूख हड़ताल के 20वें दिन सोनम वांगचुक का नया वीडियो

मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, फिर भूत बनकर वापस आऊंगा, भूख हड़ताल के 20वें दिन सोनम वांगचुक का नया वीडियो
सोनम वांगचुक बीते 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं सिर्फ 20 जुलाई तक जिंदा हूं, इसके बाद मैं भूत बनकर वापस आऊंगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते 20 दिनों से पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आज उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा है कि वे हर हाल में 20 जुलाई तक जिंदा रहेंगे, जिससे लोगों के साथ संसद तक मार्च कर सकें। उन्होंने ये भी कहा है कि अगर 20 जुलाई को मार्च सफल होता है तो ठीक है और अगर नहीं हुआ तो वह भूत बनकर वापस आएंगे।

कई नेताओं ने किया समर्थन

शुक्रवार, 17 जुलाई को कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने भी जंतर-मंतर पहुंचक सोनम वांगचुक से मुलाकात की है। इससे पहले भी कई अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने उनसे मुलाकात की है। साथ ही उनके आंदोलन का भी समर्थन किया है। लगातार बढ़ते हुए समर्थन के बीच जंतर-मंतर पर लोगों का आना-जाना बना हुआ है।

कैसे हैं सेहत के हाल?

20 दिनों से चली आ रही भूख हड़ताल का असर अब सोनम वांगचुक की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। डॉक्टर सतीश लांबा ने बताया है कि अनशन के 20वें दिन भी उनका वजन घटकर 56.55 किलो रह गया है। बीते 24 घंटों में उनके वजन में लगभग 350 ग्राम कमी दर्ज हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक शरीर में पानी की मात्रा भी अब ठीक है, लेकिन हल्का डिहाइड्रेशन देखने को मिल रहा है। उनकी सेहत पर डॉक्टरों की टीम भी लगातार नजर रखे हुए हैं।

क्या है आंदोलन की मांग?

सोनम वांगचुक के साथ आंदोलन में शामिल लोग पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत कई राजनीतिक दलों ने भी अपना समर्थन जताया है। अब सभी की नजर 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च पर टिकी है। वहीं, डॉक्टर लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज देने के लिए तैयार हैं।

Created On :   17 July 2026 1:23 PM IST

Tags

Next Story