West Bengal News: छात्रों से भरी स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर, 2 स्टूडेंट सहित 3 ने गंवाई जान, मुर्शिदाबाद में बड़ी दुर्घटना

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बच्चों को ले जा रही एक स्कूल वैन रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रेन ने वैन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी के मुताबिक, हादसे में 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, कई बच्चे घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े -मंत्री लखन पटेल को हटाने के बाद पशुपालन विभाग सीएम के पास, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र - क्या विभाग बदलने के साथ व्यवस्था भी बदलेगी!
रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा
यह हादसा सुबह करीब 7 बजे बरहमपुर थाना क्षेत्र के कर्णसुबरना रेलवे फाटक के पास हुआ। बताया जा रहा है कि स्कूल वैन ट्रैक पार कर रही थी। उसी समय ट्रेन आ गई और वैन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद शुरू की।
यह भी पढ़े -दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन के दोषी पाए जाने के बाद बीजेपी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा - 'माफी मांगे केजरीवाल'
घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज
हादसे में कई बच्चे घायल हुए हैं। सभी को जल्दी से मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ बच्चों की मौत की भी जानकारी सामने आई है, लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।
Created On :   17 July 2026 10:37 AM IST













