Sonam Wangchuk Hunger Strike: 'सिर्फ मीडिया के सामने नौटंकी करना और छवि को...' सोनम वांगचुक से जुड़े बयान पर क्या बोले BJP नेता?

सिर्फ मीडिया के सामने नौटंकी करना और छवि को... सोनम वांगचुक से जुड़े बयान पर क्या बोले BJP नेता?
सोनम वांगचुक के अनशन पर राजनीति होने लगी है। उनके अनशन को लेकर महाराष्ट्र बीजेपी नेता राम कदम ने विपक्ष पर घेरने का काम किया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोनम वांगचुक के अनशन पर राजनीति होने लगी है। उनके अनशन को लेकर महाराष्ट्र बीजेपी नेता राम कदम ने विपक्ष पर घेरने का काम किया है। उनका कहना है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश के हर सवाल का जवाब देगी, हर विषय को सुनेगी और जो सुझाव होगा, उसका स्वागत किया जाएगा। लेकिन देश का विपक्ष इतना हताश और निराश हो गया है कि वो सिर्फ मीडिया के सामने नौटंकी करना और छवि को खराब करने का काम कर रहा है। इससे यह लगता है कि उनका यही दायित्व है।

पार्टी के बयान को दोहराया

सोनम वांगचुक को लेकर अभिनेता आमिर खान ने एक बयान जारी किया था। उनके बयान पर बीजेपी नेता ने कहा कि वे प्रभावशाली कलाकार है और अभिव्यक्ति की आजादी अभी भी इस देश में है, क्योंकि हर व्यक्ति समर्थन और विरोध कर सकता है। उन्होंने अपनी पार्टी के बयान को दोहराते हुए कहा कि बीजेपी सरकार हर व्यक्ति के साथ खड़ी है। छात्रों और अन्य लोगों के साथ भी खड़ी है। लेकिन कभी भी ये सरकार नौटंकी करने वालों की साथ नहीं खड़ी है।

इन अटकलों पर क्या कहा?

जयंत पाटील ने राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। इसके बाद अटकलों लगाई जा रही है। इन पर उन्होंने कहा, "जयंत पाटील का महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलना या मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलना, ये सामान्य है। सभी लोग सीएम और डिप्टी सीएम से मिलते हैं। रहा सवाल जयंत पाटील का तो वो कद्दावर नेता हैं।"

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में इस प्रकार कोई विपक्ष का नेता सत्ता पक्ष के लोगों से मिलता है तो तुरंत बातें होने लगती है। क्योंकि इससे पहले देखा गया था कि उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में वो किसी से भी नहीं मिलते थे। लेकिन अब महाराष्ट्र में एक नई पहल शुरू हो गई है।

Created On :   17 July 2026 8:46 PM IST

Tags

Next Story