UP Assembly Election: BJP के सहयोगी दल का बड़ा ऐलान, चिराग पासवान की पार्टी यूपी की सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की राजनीतिक गलियारों में गहमागमी मची हुई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने एक बड़ा ऐलान किया है। उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। ये घोषणा चिराग ने बिहार के हाजीपुर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में किया है। इसके साथ ही उनका कहना है कि पंजाब में भी उनकी पार्टी चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुट गई है।
ऐलान में क्या कहा?
यूपी में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राजनीतिक पार्टियां अपने आप को मजबूत बनाने में लग गई है। इसी बीच चिराग पासवान का कहना है, "जब मैं उत्तर प्रदेश में पंडित से लेकर पासवान की बात करता हूं, तो यह वह ब्रैकेट है जिसके बीच हर जाति, धर्म और समुदाय के लोग समाहित हो जाते हैं। पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। सिर्फ यूपी ही नहीं, मैं परसों पंजाब भी जा रहा हूं। स्वर्ण मंदिर में मत्था टेककर विधिवत चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।"
यह भी पढ़े -'सिफारिश पर कोई टिकट नहीं दिया जाएगा, पार्टी प्रमुख से संपर्क करें,' 2027 यूपी चुनाव पर बोले सपा सांसद
बिहार के अलावा इन राज्यों में पार्टी के विधायक
उन्होंने आगे बताया कि उत्तराखंड की राज्य इकाई ने भी उन्हें एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें चुनाव लड़ने की बात कही गई है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार से पार्टी का विस्तार शुरू हुआ है, जो झारखंड और नागालैंड तक पहुंच गया था, यहां पर पार्टी के विधायक है। वहीं, अब उनकी पार्टी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब तक पहुंचने की तैयारी में है। बताते चलें कि बिहार में चिराग की पार्टी ने बीजेपी के साथ विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस दौरान 19 सीटों पर लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) को जीत हासिल हुई थी। ये चुनाव पिछले साल हुए थे। लेकिन अब यह देखना होगा कि उनकी पार्टी यूपी में भी बीजेपी के साथ चुनाव लड़ेगी या अकेली। अभी तक इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
Created On :   18 July 2026 4:38 PM IST













