MP Politics: 'अगर राम एक शादी करते हैं तो रहीम...' CM मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता को लेकर दिया बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार भारत के सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू करने की दिशा में काम कर रही है। साथ ही कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक और प्रगतिशील समाज में सभी नागरिकों के लिए एक जैसे ही नियम और अधिकार होने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधिक करते हुए कहा कि सरकार का मकसद है कि समाज में कानून एक जैसे होने चाहिए। साथ ही कहा कि सभी नागरिकों के लिए समान कानून होना चाहिए, इसे समाजिक समानता की दिशा में एक अहम कदम बताया है।
यह भी पढ़े -सीएम डॉ. यादव ने कटनी को दी सांदीपनि स्कूलों की सौगात, श्री कृष्ण-सुदामा की कहानी सुनाकर किया प्रेरित
रहीम से भी एक शादी की अपेक्षा
सीएम मोहन यादव ने सामाजिक समानता और कानूनों की एकरूपता का जिक्र किया और एक उदाहरण देते हुए कहा कि अगर भगवान रामचंद्र एक शादी करते हैं तो ऐसे में रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार विवाह और पारिवारिक कानूनों में समानता लाने की दिशा में आगे बढ़ती जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी लोगतांत्रिक और प्रगतिशील समाज के सभी नागरिकों के लिए बराबर नियम औ अधिकार होने चाहिए। सरकार का उद्धेश्य किसी विशेष वर्ग के साथ भेदभाव करना नहीं है। सबको साथ लेकर चलना होता है।
बयान की चर्चाएं तेज
मुख्यमंत्री मोहन यादव के इंदौर में की गई इस टिप्पणी के बाद समान नागरिक संहिता को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई है। यह भी माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार देश और राज्य स्तर पर इस दिशा में कुछ बड़े कदम उठा सकती है।
Created On :   17 July 2026 10:15 PM IST













