अनशन पर घमासान: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़की CJP, अब पीएम मोदी से मांग लिया इस्तीफा

Modi must resign!
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 18, 2026
CJP ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा
देश में पेपर लीक के मामलों को लेकर यह आंदोलन शुरू किया गया था। बाद में प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंच गया। यहां छात्रों के समर्थन में सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल कर रहे थे। इस दौरान आंदोलन से जुड़े लोग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे। अब सोनम वांगचुक को धरनास्थल से हटाए जाने के बाद CJP ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग की है।
तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया
लंबे समय तक खाना नहीं खाने के कारण सोनम वांगचुक की तबीयत खराब हो रही थी। उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई थी। हाई कोर्ट ने भी कहा था कि उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाए। इसके कुछ दिनों बाद शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल ले गई। पुलिस के मुताबिक, वांगचुक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कार्रवाई से वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जताई।
अभिजी दीपके ने शुरू किया अनशन
आपको बता दें कि, सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद CJP के फाउंडर अभिजी दीपके खुद अनशन पर बैठ गए। उन्होंने इस कार्रवाई को ‘तानाशाही’ बताया और इसका विरोध करने की बात कही। दीपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया। उन्होंने अपने साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया। साथ ही, लोगों से देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने की अपील की।
Created On :   18 July 2026 3:05 PM IST












