CJP Protest: सोनम वांगचुक के अनशन को विदेश में मिला सपोर्ट, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, PM मोदी को लिखा लेटर

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। भारत के नीट पेपर लीक का मामला विदेश में गूंजने लगा है। दिल्ली के जंतर-मंतर के बाद वॉशिंगटन डीसी में शुक्रवार को सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन किया गया है। ये विरोध दो अमेरिकी नागरिक संगठनों ने भारत सरकार के खिलाफ किया है। जिसमें उन्होंने मांग उठाई कि कथित नीट पेपर लीक मामले में सरकार तत्काल कार्रवाई करे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत भी करे।
यह भी पढ़े -सोनम वांगचुक की पत्नी ने की चिट्ठी लिखकर दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की मांग, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली...'
भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन
अमेरिका में हुए प्रोटेस्ट में 'हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स' और 'द आज़ादी प्रोजेक्ट' के कार्यकर्ता शामिल हुए। वो भारतीय दूतावास के पास स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एकजुट होकर सोनम वांगचुक का समर्थन किया। इस दौरान उनके हाथों में तख्तियां थीं। इसके साथ ही उन्होंने एजुकेशन सिस्टम में सुधार, जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठाई है।
यह भी पढ़े -'देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग', सोनम वांगचुक मामले पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा का आरोप
संगठन ने क्या-क्या की मांग?
हालांकि, इस प्रदर्शन से पहले 'हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स' ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखा है, जिसमें संगठन ने बताया कि भारत सरकार प्रदर्शनकारियों से तुरंत बातचीत करें। साथ ही परीक्षा व्यवस्था में आने वाली खामियों पर ठोस जवाब की मांग की और जवाबदेही तय करने के लिए समय से प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। इस संगठन के कार्यकारी निदेशक सुनीता विश्वनाथ का कहना है कि इस मामले में सरकार को और समय नहीं लेना चाहिए और तत्काल प्रदर्शनकारियों की मांगों पर विचार करना और उनके साथ संवाद शुरू किया जाए, ताकि किसी की जान पर संकट नहीं आए।
प्रदर्शनकारियों से की अपील
संगठन ने सोनम वांगचुक और भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वो अपनी सेहत का ख्याल रखे। बयान में आगे कहा गया है कि अब उनकी आवाज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में पहुंच गई है। उन्हें अपनी मांगों को साबित करने के लिए, जान जोखिम में डालने की कोई जरूरत नहीं है। बताते चलें कि 28 जून से सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे, जिन्हें शनिवार की सुबह अचानक दिल्ली पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले गई।
Created On :   18 July 2026 3:43 PM IST












