US Iran War: कुवैत में ईरान का सबसे बड़ा हमला, खारे पानी को पीने लायक बनाने वाले वॉटर प्लांट को किया डैमेज

कुवैत में ईरान का सबसे बड़ा हमला, खारे पानी को पीने लायक बनाने वाले वॉटर प्लांट को किया डैमेज
मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच हमले तेज होते जा रहे हैं। इस बीच कुवैत ने ईरान के हमले को लेकर बड़ा दावा किया है। इस संबंध में कुवैत ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच हमलें तेज होते जा रहे हैं। इस बीच कुवैत ने ईरान के हमले को लेकर बड़ा दावा किया है। इस संबंध में कुवैत ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया।

ईरान ने कुवैत के वॉटर फिल्टर प्लांट पर किया अटैक

न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, कुवैत ने कहा कि ईरान ने बिजली और पानी को खारेपन से फिल्टर करने वाले प्लांट (डिसैलिनेसन प्लांट) पर हमला किया। इस हमले से प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है। बता दें, कुवैत में पीने का करीब 90 प्रतिशत खारे पानी को मीठा बनाने की प्रक्रिया (डिसैलिनेशन) से मिलता है।

कुवैत की तरफ से कहा गया है कि इसमें किसी भी तरह की रुकावट रेगिस्तान वाले छोटे से देश में जीवन के लिए खतरा पैदा कर सकती है। कुवैत के बिजली, पानी और नीवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने हमले की जानकारी देते हुए कहा कि इससे आग लग गई और बिजली बनाने वाली कई यूनिट्स को नुकसान पहुंचा है।

अमेरिका ने तेहारन में की एयर स्ट्राइक

इसके अलावा कुवैत ने कहा है कि आग को बुझा दिया गया है। नुकसान का आकलन करने और प्लांट को फिर से चालू करने का काम चल रहा है। इस बीच अमेरिका ने शुक्रवार को तेहरान पर अपने हमले तेज कर दिए। अमेरिका ने तेहरान पर कई एयर स्ट्राइक कर पुलों और साइट्स को टारगेट किया। ईरान के अहम बंदरगाह पर बने टावर को भी निशाना बनाया गया। यह कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों में शामिल है। इनमें उन्होंने तेहरान पर हॉर्मुज पर अपनी पकड़ ढीली करने का दबाव बनाने के लिए ईरान के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले करने का जिक्र किया था।

Created On :   17 July 2026 8:06 PM IST

Tags

Next Story