US News: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर चोरी का लगाया आरोप, चुनावी डेटा में सेंध अभूतपूर्व संकट पैदा करता है, जल्द सबूत लाने की कही बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी चुनावी डेटा में चीन की ओर से की गई सेंधमारी को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तंज कसा हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार ट्रंप ने कहा इन डॉक्युमेंट्स में चिंता के पांच मुख्य विषय शामिल हैं।
यह भी पढ़े -टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अर्जेंटिना और स्पेन के बीच खेला जाएगा, यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रहेंगे मौजूद
ट्रंप ने आगे कहा इनसे पता चलता है कि कई सालों के दौरान, 2020 के चुनाव चक्र से शुरू होकर, चीन ने इतिहास में चुनाव डेटा की सबसे बड़ी सेंधमारी की, जिसके चलते चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर लीं। इस जानकारी में नाम, पते, फोन नंबर, राजनीतिक पार्टी की पसंद और अन्य संवेदनशील डेटा शामिल हैं।
यह भी पढ़े -इधर रूस के खिलाफ टैरिफ पर ट्रंप ने की मनमानी, भारत समेत 5 देशों पर 100 परसेंट फाइन लगाने की तैयारी, संसद में बिल पेश
यूएस प्रेसिडेंट ने आगे कहा डेटा का यह नुकसान चुनाव सुरक्षा के लिए एक अभूतपूर्व संकट पैदा करता है। खुफिया जानकारी से यह भी पता चलता है कि चीन ने इस नए प्रोजेक्ट के लिए खास तौर पर एक डेटा एक्सप्लॉइटेशन यूनिट बनाई थी। और भी बुरी बात यह है कि हम जो डॉक्युमेंट्स का दूसरा सेट जारी कर रहे हैं, उससे पता चलता है कि 'डीप स्टेट' के सदस्य - जो कई मामलों में हमारी खुफिया एजेंसी के बहुत ही मशहूर लोग हैं - चीन की खतरनाक चुनावी दखलंदाजी के बारे में जानकारी को दबाने और कम करके दिखाने के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहे। उन्होंने राष्ट्रपति और अमेरिकी जनता, दोनों से ही इस बात को छिपाया, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था कि ऐसा मुमकिन है।
Created On :   17 July 2026 9:24 AM IST












