US News: अमेरिकी अर्थव्यवस्था सुधारेंगे भारतीय अर्थशास्त्री, रघुराम राजन समेत भारतीय मूल के तीन लोगों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में बढ़ती महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए तीन भारतीय इकॉनोमिस्ट को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आपको बता दें अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने अर्थव्यवस्था को ठीक करने के मकसद से नीतियों को बनाने के लिए जिन तीन भारतीयों को चुना है, उनमें भारत के पूर्व गवर्नर व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री रघुराम राजन, भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री राज चेट्टी, माइक्रोसॉफ्ट की सीनियर एग्जीक्यूटिव आशा शर्मा शामिल है। इन तीनों का चयन बैलेंस शीट की समीक्षा के लिए किया गया है। इस समीक्षा के पीछे की वजह कई सालों तक बनी रहने वाली ऊंची महंगाई से निपटना और व्यापार संबंधी सुधार करना है।
यह भी पढ़े -'मोदी बेहद करिश्माई नेता हैं', भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद ने की तारीफ (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)
इसके लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श ने दुनियाभर के अर्थशास्त्रियों को सेलेक्ट कर एक टीम का गठन किया है। जिसमें भारत समेत कई देशों के बड़े अर्थशास्त्रियों ,उद्योग और दिग्गज निवेशकों को शामिल किया गया है। बैंक ऑफ इंग्लैंड के पूर्व गवर्नर मर्विन किंग, वॉलमार्ट के पूर्व CEO डग मैकमिलन, नोबेल पुरस्कार विजेता थॉमस सार्जेंट और सिलिकॉन वैली के वेंचर कैपिटलिस्ट मार्क आंद्रेसेन जैसी वैश्विक हस्तियां भी शामिल हैं। टीम को लेकर वॉर्श ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि अलग-अलग क्षेत्रों के बेहतरीन और काबिल लोग हमारे लिए काम करेंगे।
वॉर्श ने कहा कि मैने ऐसे 15 लोगों से सम्पर्क किया है जिन्हें मै जानता हूं। साथ जिन पर हमें भरोसा है और जिनके काम करने का तरीका अलग है। इससे पारदर्शिता बढाने में मदद मिलेगी। चेयरमैन ने बताया की पांच क्षेत्रों की समीक्षा की जाएगी। जिनमें संचार, बैलेंस शीट पॉलिसी, आर्थिक आंकड़ों का इस्तेमाल, उत्पादकता और रोजगार तथा महंगाई से जुड़े फ्रेमवर्क की समीक्षा होगी। वॉर्श ने कहा है कि हमारा उद्देश्य मौद्रिक नीति को प्रभावी बनाना है। बीते कुछ वर्षो की मंहगाई के दौर से बाहर निकलना है। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन का कहना है हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि फेडरल अपने लक्ष्यों को पूरा करे जिसके लिए ये टीम बनाई गयी है। जिसका लक्ष्य है नई सोच और नए दृष्टिकोण को शामिल करना है। जिससे आने वाले समय में महंगाई को कंट्रोल किया जा सके।
Created On :   16 July 2026 3:36 PM IST











