फुस्स पड़ा ड्रैगन!: दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यव्स्था 'चीन' में इकोनॉमिक क्राइसिस, GDP में भारत से लुढ़का नीचे, पढ़ें चौंकाने वाली रिपोर्ट

दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यव्स्था चीन में इकोनॉमिक क्राइसिस, GDP में भारत से लुढ़का नीचे, पढ़ें चौंकाने वाली रिपोर्ट
भारत का पड़ोसी देश चीन इस वक्त आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें चीन से सामान मंगवाने वाले देशों में भारत पहले स्थान पर हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत का पड़ोसी देश चीन इस वक्त आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें चीन से सामान मंगवाने वाले देशों में भारत पहले स्थान पर हैं। इसका मतलब यह कि भारत की जनता चाइनीज प्रोडक्ट्स को काफी पसंद करती हैं। भले ही चीन का एक्सपोर्ट बढ़ता जा रहा हो। लेकिन अर्थव्यवस्था के मामले में उसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। इतना ही नहीं, बल् इतनी धीमी कि भारत को एक्सपोर्ट घटने के बावजूद भी GDP ग्रोथ के मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है।

चीन के जीडीपी में आई गिरावट

दरअसल हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन की GDP ग्रोथ 4।3 प्रतिशत है। बुधवार को जारी हुई चीन की जीडीपी ग्रोथ रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल- जून तिमाही की ग्रोथ रेट जनवरी- मार्च की तिमाही से भी कम हो गई है। जनवरी से मार्च के बीच चीन की GPD ग्रोथ दर 5 प्रतिशत थी। ये कीन साल में पहली बार है जब चीन की अर्थव्यवस्था की चाल इतनी धीमी रही है, जिसक अनुमान तो अर्थशास्त्रियों ने भी नहीं लगाया था

चीन से आगे निकला भारत

इकोनॉमी ग्रोथ के मामले में इस बार भारत ने भी चीन को अच्छी- खासी पटखनी दे दी है। पिछले दिनों जारी हुए आंकड़ों को देखें तो भारत की GDP ग्रोथ दर 7।8% दर्ज की गई है। यह आने वाले समय में और भी बेहतर हो सकती है। वहीं, भारत में चीन से ज्यादा मात्रा में सामान आयात होता है। जबकि, भारत से चीन सामान निर्यात करने की दर काफी कम है।

क्यों चीन की जीडीपी में आ रही गिरावट?

हाल ही में यूबीएस चाइना (UBS China) के चीफ इकोनॉमिस्ट यू सोंग ने CNBC के साथ चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने चीन की जीडीपी को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने इस जीडीपी के गिरने के तीन मुख्य कारण बताए हैं। उनके मुताबिक AI ग्रोथ का इससे कोई लेना- देना नहीं है बल्कि चीन को इससे फायदा ही है।

यू सोंग ने इसका पहला कारण रियल एस्टेट संकट को बताया है। पिछले काफी समय से चाइना का प्रॉपर्टी मार्केट काफी गिर गया है। यहां के लोग प्रॉपर्टी खरीदने से ज्यादा फोकस बचत पर कर रहे हैं।

दूसरा कारण है चीन के लोगों का खर्च करने से बचना, दरअसर यूएस- ईरान संघर्ष की वजह से चीन में भी फ्यूल की कीमतें बढ़ी हैं। जिसकी वजह से लोग लोग महंगे ब्रांडेड सामानों से दूर हो रहे हैं और सस्ते ऑप्शंस ढूंढ रहे है।

चीन की इकोनॉमी गिरने की एक वजह ये भी है कि यहां का रोजगार कम हो रहा है। इसका एक कारण AI भी है ही, हालांकि इससे चीन को फायदा भी हो रहा है। लेकिन कामगारों का काम इससे काफी कम हो गया है।

Created On :   15 July 2026 8:03 PM IST

Tags

Next Story