Sheikh Hasina: मौत की सजा भी मंजूर, शेख हसीना ने वतन वापसी को लेकर एक बार फिर भरी हुंकार, हर हाल में...मुझे कोई नहीं रोक सकता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व पीएम सेख हसीना ने एक बार फिर वतन वापसी का ऐलान कर सियासी हलचल बढ़ा दी है। हसीना ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (AP) को ईमेल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो अगले महीने दिसंबर में भारत से बांग्लादेश वापस चली लौट जाएंगी। मेरा फैसला किसी भी कीतम पर नहीं बदलेगा। हसीना ने कहा अगर मेरी किस्मत में मौत लिखी है तो होकर रहेगी लेकिन मैं अपने ही देश की मिट्टी पर अपने ही लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी। इसलिए मैं बांग्लादेश वापस आऊंगी। मेरा यह फैसला नहीं बदला है।
यह भी पढ़े -'बंधन सात जन्मों का' फेम एक्टर अनुज ठाकुर ने दुनिया को कहा अलविदा, 33 साल के एक्टर को सोते वक्त पड़ा था दौरा
बांग्लादेश की एक विशेष न्यायालय ने हसीना को साल 2025 में मौत की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने उन्हें मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी माना था। उसके बाद भी हसीना ने बांग्लादेश जाने का निर्णय लिया है। बता दें, सजा का मुख्य कारण साल 2024 में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान आम लोगों पर घातक कार्रवाई की जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए और हजारों घायल हो गए। अदालत हिंसा के दौरान मारे गए लोगों का दोषी शेख हसीना को मानती है।
यह भी पढ़े -ऋतिक की फिल्म काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, पिछले हफ्ते ही मनाया था 57वां जन्मदिन
संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक रिपोर्ट के मुताबिक हिंसा के दौरान 14,00 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, हसीना ने किसी भी तरह की गलत कार्रवाई से इनकार किया है। दो साल पहले यानी साल 2024 में उस समय शेख हसीना की सरकार थी। उसी दौरान छात्रों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था उसके बाद उन्हें पीएम पद से हटा दिया गया था। हसीना ने पहली बार अगस्त में दिसंबर में देश लौटने का इरादा जताया था। अब उन्होंने फिर से पुष्टि की है कि उनका फैसला वही है।
Created On :  

