Iran-US Tension: 'हारने वाले जुआरी दांव नहीं छोड़ते...' अमेरिकी चुनाव में झटके पर ईरान का JD वेंस को जवाब

हारने वाले जुआरी दांव नहीं छोड़ते... अमेरिकी चुनाव में झटके पर ईरान का JD वेंस को जवाब
अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष जारी है। इस बीच अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के नतीजे जारी हुए हैं। इस पर ईरानी संसद के अध्यक्ष एमबी गालिबाफ ने गुरुवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पर निशाना साधा है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष जारी है। इस बीच अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के नतीजे जारी हुए हैं। इस पर ईरानी संसद के अध्यक्ष एमबी गालिबाफ ने गुरुवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पर निशाना साधा है। उन्होंने यह बयान उस टिप्पणी के जवाब में दिया है, जिसमें जेडी वेंस ने अमेरिकी चुनाव में अपनी पार्टी रिपब्लिकन की हार का जिम्मेदार ईरान युद्ध को ठहराया था। इस पर ईरानी नेता ने ट्रंप प्रशासन पर युद्ध के नतीजों को स्वीकार करने से बचने का आरोप लगाया है।

ईरान का जेडी वेंस को जवाब

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनावी हार के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पर पलटवार करते हुए ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ ने लिखा, "हारने वाले जुआरी की सोच ऐसी होती है कि वह दांव छोड़ नहीं पाता है।"

उन्होंने आगे लिखा, "बॉस युद्ध के अगले चरण की तैयारी कर रहा है, जबकि अमेरिका 'इजरायल फर्स्ट' की नीति की वजह से खतरनाक मोड़ पर खड़ा है। टेड टॉक्स छोड़िए। आप यह बात अपने बॉस से क्यों नहीं करते?"

ईरान के इस बयान को अमेरिकी-इजरायली सैन्य कार्रवाइयों पर तंज माना जा रहा है। उनकी इस टिप्पणी में 'इजरायल फर्स्ट' का संकेत था। इसका आशय यह था कि तेहरान को लेकर वॉशिंगटन की नीति में अमेरिकी हितों की कीमत पर इजरायल के हितों को प्राथमिकता दी जा रही है।

रिपब्लिकन को लगा झटका?

जेडी वेंस ने 3 नवंबर को एक्स पर बयान जारी किया था। उन्होंने यह टिप्पणी अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों में डेमोक्रेटिक पार्टी की बढ़त के बाद की थी। बता दें कि डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी सीनेट और प्रतिनिधि सभा, यानी दोनों सदनों में बहुमत हासिल कर लिया है। ये नतीजे ट्रंप और उनकी पार्टी रिपब्लिकन के लिए बड़ा झटका माने जा रहे हैं। इसके अलावा डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों ने कई ऐसे राज्यों में भी जीत हासिल की है, जहां पर पारंपरिक तौर पर रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा रहा है।

Created On :  

Tags

Next Story