पश्चिम एशिया संघर्ष: इजरायली सेना के हिज्बुल्लाह पर लगातार हमले, शांति वार्ता पर अड़चन पैदा, लेबनान के राष्ट्रपति ने ईरान को दिया दो टूक जवाब

इजरायली सेना के हिज्बुल्लाह पर लगातार हमले, शांति वार्ता पर अड़चन पैदा, लेबनान के राष्ट्रपति ने ईरान को दिया दो टूक जवाब
पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। लेबनान पर इजरायल लगातार हमले कर रहा है। इसके बचाव में ईरान अमेरिका के लिए लगातार चेतावनी दे रही है। इन हमलों को उसने सीजफायर का उल्लंघन बताया है।

डिजिटल डेस्क, बेरूत। पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। लेबनान पर इजरायल लगातार हमले कर रहा है। इसके बचाव में ईरान अमेरिका के लिए लगातार चेतावनी दे रही है। इन हमलों को उसने सीजफायर का उल्लंघन बताया है। इन सबके बीच लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आओन ने तेहरान को दो टूक बयान जारी किया है। उनका कहना है कि अमेरिका के साथ शांति वार्ता में बेरूत के कंधे पर बंदूक न चलाएं।

हिज्बुल्लाह पर निकाली अपनी भड़ास

लेबनान के राष्ट्रपति ने इंटरनेशनल मीडिया से बातचीत करते हुए स्पष्ट तौर पर कह दिया कि अमेरिका के साथ चल रही शांति वार्ता में ईरान, लेबनान को एक बार्गेनिंग-चिप की तरह इस्तेमाल किया है। जिसे किसी किमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने चर्चा के दौरान कहा कि तेहरान के प्रोक्सी आतंकी समर्थन हिज्बुल्लाह पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वार्ता के लिए तैयार रहना चाहिए।

शांति समझौते में लेबनान का मुद्दा

गौरतलब है कि ईरान ने अमेरिका के साथ शांति समझौते में शर्त रखी है कि लेबनान में इजरायल की हो रही कार्रवाइयों को रोकना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो शांति वार्ता कैंसिल समझ सकते हैं। तेहरान ने वॉशिंगटन के सामने, जो 14 शर्तें रखी है, उसमें लेबनान के मुद्दे को प्रमुखता से रखा गया है।

सीजफायर के बाद भी हमले जारी

अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर 28 फरवरी, 2026 को हमला किया था। इसके बाद 8 अप्रैल, 2026 को अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी सीजफायर हुआ था। इसके बाद भी इजरायली सेना लेबनान में हिज्बुल्लाह के आतंकियों पर हमले कर रही है। ये हमले राजधानी बेरूत समेत दक्षिणी लेबनान में किए गए हैं। इस वजह से हिज्बुल्लाह की रीढ़ की हड्डी टूट गई है।

लेबनान के मुद्दे पर ट्रंप-नेतन्याहू के बीच खटास!

ईरान ने लेबनान के मुद्दे को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शांति वार्ता में अड़चन पैदा कर दी है। इसी मुद्दे पर ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को खरी-खोटी सुनाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने नेतन्याहू को क्रेजी तक बता दिया है। इसके बाद भी इजरायली पीएम ने कह दिया कि उसकी सेना हिज्बुल्लाह पर हमले जारी रखेगी।

Created On :  

Tags

Next Story