Delhi News: कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, एयपोर्ट से थाने अब धरना स्थल पर पहुंचे संस्थापक, भारी पुलिस बल तैनात

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, एयपोर्ट से थाने अब धरना स्थल पर पहुंचे संस्थापक, भारी पुलिस बल तैनात
सीजेपी ने अपनी पोस्ट में कहा अब हम सीधे जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो सकते हैं ,कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह करीब पौने 8 बजे अमेरिका से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। वे लगभग एक घंटे बाद हवाई अड्डे से बाहर आए। बाहर आने में देरी की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। दिल्ली में प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए अभिजीत सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे। CJP ने अपने X पर पोस्ट में लिखा कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत दे दी है। अब हम सीधे जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो सकते हैं।

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली में जगह-जगह सुरक्षाबल तैनात किए गए है, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा की गई।

सीजेपी ने अपनी पोस्ट में लिखा भारत के संविधान के पूरे समर्थन के साथ, कॉकरोच सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे @abhijeet_dipke ,जंतर-मंतर के रास्ते में हैं।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP आज अपना पहला प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन नीट यूजी पेपर लीक और CBSE, CUET SSC-GD जैसी परीक्षाओं में हुई धांधलियों के विरोध में है। सीजेपी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। CJP ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की है। इसमें समर्थकों से सनस्क्रीन लगाकर, नाश्ता करके आने, हाथ में तिरंगा, फूल और किताब लाने जैसी 8 अपील की गई हैं।

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की मंजूरी दे दी है। अब हम सीधे जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो सकते हैं और हमें पहले की योजना के अनुसार संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं है। कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं।

Created On :   6 Jun 2026 9:45 AM IST

Tags

Next Story