Cockroach Janata Party News: क्या कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के फेवर में हैं अमित ठाकरे, MNS का साफ किया रुख

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के फेवर में हैं अमित ठाकरे, MNS का साफ किया रुख
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर चर्चा हो रही है। इस बीच एमएनएस के युवा नेता अमित ठाकरे का बड़ा सामने आया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर चर्चा हो रही है। इस बीच एमएनएस के युवा नेता अमित ठाकरे का बड़ा सामने आया है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे कॉकरोज जनता पार्टी के संबंध में एमएनएस का स्टैंड क्लियर किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर, अगर वे विरोध प्रदर्शन करते हैं, तो मुझे खुशी होगी। मेरी राय है कि केंद्रीय मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

अमित ठाकरे ने कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन पर जताई खुशी

उधर, दिल्ली पुलिस को डिजिटल संगठन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के संबंध में अनुमति के लिए कोई अनुरोध नहीं मिला है। पुलिस अधिकारी ने बताया, ''जब भी वे अनुमति मांगेंगे, हम उनके अनुरोध की पड़ताल करेंगे।'' पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने कहा कि वे स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरत पड़ने पर संवेदनशील क्षेत्रों में कर्मियों को तैनात करने के लिए तैयार हैं।

सीजेपी ने परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 जून को प्रदर्शन का आह्वान किया है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस महीने की शुरुआत में अपने समर्थकों और विद्यार्थियों से दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था। दिपके ने अपने समर्थकों से यह भी आग्रह किया था कि वे 6 जून को उनके हवाई अड्डे आने पर वहां पहुंचें। सोशल मीडिया पर युवाओं द्वारा संचालित मुहिम ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अपने गठन के बाद से चर्चा में है और कई सार्वजनिक हस्तियों ने इसे ‘सब्सक्राइब’ किया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी की याचिका की खारिज

बता दें, दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से मना कर कर दिया जिसमें 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के यहां जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के कारण कानून-व्यवस्था संबंधी चिंताएं पैदा होने की संभावना जताई गई थी। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशनों और हाईवे के एंट्री पर तत्काल एहतियाती, नियामक और भीड़ नियंत्रण संबंधी उपाय लागू करने का आग्रह किया है ताकि सार्वजनिक व्यवस्था बनी रहे।

Created On :   5 Jun 2026 10:39 PM IST

Tags

Next Story