तमिलनाडु में बिखरी BJP!: अन्नामलाई के बाद कारू नागराजन और सुमति वेंकटेश समेत 15 नेताओं ने छोड़ी पार्टी, इस्तीफे के बाद क्या बोले दोनों नेता?

अन्नामलाई के बाद कारू नागराजन और सुमति वेंकटेश समेत 15 नेताओं ने छोड़ी पार्टी, इस्तीफे के बाद क्या बोले दोनों नेता?
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके बाद प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष कारू नागराजन और स्टेट सेक्रेटरी सुमति वेंकटेश ने पार्टी छोड़ दी है।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके बाद प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष कारू नागराजन और स्टेट सेक्रेटरी सुमति वेंकटेश समेत 15 नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। इन तीनों नेताओं ने शुक्रवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दिया है। इन नेताओं का इस्तीफा ऐसे समय पर सामने आया है, जब पिछले कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी कि अन्नामलाई भाजपा छोड़कर नई पार्टी बना सकते हैं।

इस्तीफे पर क्या बोले कारू नागराजन?

भाजपा छोड़ने के बाद कारू नागराजन ने बताया कि पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई के नए राजनीतिक मूवमेंट में उनका साथ देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अन्नामलाई न सिर्फ तमिलनाडु में बनी सीएम विजय के नेतृत्व वाली सरकार को घेराने का काम करते थे, बल्कि उनकी गलतियों को भी उजाकर करने में कभी हिचकिचाते नहीं थे। उन्होंने अन्नामलाई की तारीफ की और कहा कि वे बहुत बहादूर है और कई क्षेत्रों की उनको गहरी समझ है। इन्हीं वजहों से वह एक सशक्त और सक्षम नेता है।

सुमति वेंकटेश ने दी प्रतिक्रिया

बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद सुमति वेंकटेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "मैं बहुत भारी मन के साथ पार्टी के पद से अपना इस्तीफा दे रही हूं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ अपने संबंधों को समाप्त कर रही हूं।"

उन्होंने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी (BJP) में अपनी सेवा देना मेरे लिए बड़े गर्व और सौभाग्य की बात है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवाद, देशभक्ति और देश की सेवा करने के आदर्शों से बहुत प्रेरित हूं। इन मूल्यों ने मेरी पूरी यात्रा में हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया है और आगे भी करते रहेंगे।"

Created On :   5 Jun 2026 9:06 PM IST

Tags

Next Story