Tamil Nadu Politics: BJP को छोड़ने वाले अन्नामलाई करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक, IPS की नौकरी छोड़कर शुरू की राजनीति, अब बनाएंगे नई पार्टी

अन्नामलाई ने बीजेपी छोड़ कर नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। बता दें तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष करोंड़ों के मालिक हैं।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर के. अन्नामलाई का नाम सुर्खियों में है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के बड़े चेहरों में शामिल अन्नामलाई ने नई राजनीतिक राह चुन ली है। उन्होंने बीजेपी से रिजाइन कर नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। अन्नामलाई ने कहा कि वह अब जनता के साथ मिलकर एक नया राजनीतिक आंदोलन शुरू करेंगे। उनका कहना है कि राजनीति में ईमानदारी, पारदर्शिता और लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने लोगों से इस अभियान से जुड़ने और सहयोग देने की अपील भी की। अन्नामलाई के इस फैसले के बाद लोग उनके बारे में जाननके लिए काफी उत्सुक हैं। अगर आप भी उनकी नेटवर्थ जानना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है।

अन्नामलाई के पास कितनी संपत्ति है?

साल 2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, के. अन्नामलाई की कुल संपत्ति 4.07 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें लगभग 2.42 करोड़ रुपये की चल संपत्ति शामिल है। वहीं, उनकी अचल संपत्ति की कीमत करीब 1.65 करोड़ रुपये बताई गई है।

कौन हैं के. अन्नामलाई?

जानकारी के मुताबिक, के. अन्नामलाई 2011 बैच के कर्नाटक कैडर के IPS अधिकारी रहे हैं। उन्होंने कई जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में काम किया। साल 2019 में उन्होंने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के समय वह बेंगलुरु दक्षिण में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थे। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और भाजपा से जुड़ गए।

अन्नामलाई बीजेपी से क्यों खफा?

अन्नामलाई ने बताया कि उनकी सोच पार्टी के अन्य नेताओं से नहीं मिलती है। पूर्व बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने दिसंबर 2025 में ही बीजेपी को बता दिया था कि वह पार्टी छोड़ेंगे। लेकिन उनसे चुनाव खत्म होने का तक इंतजार करने के लिए कहा गया था।

नया राजनीतिक रास्ता चुना

अन्नामलाई ने बताया कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 2009 में डीएमडीके के साथ इंटर्नशिप से की थी। इसके बाद वह 2020 में बीजेपी में शामिल हुए। अब उन्होंने नया रास्ता चुनने का फैसला किया है। उनके अनुसार राजनीति में बदलाव लाने के लिए नए विचार और नई सोच जरूरी है।

रजनीकांत का प्रस्ताव भी ठुकराया

अन्नामलाई ने बताया कि बीजेपी में शामिल होने से पहले अभिनेता रजनीकांत ने उन्हें अपनी संभावित राजनीतिक पार्टी से जुड़ने के लिए कहा था। हालांकि, उन्होंने पहले ही बीजेपी नेतृत्व से जुड़ने का वादा कर लिया था, इसलिए उन्होंने उस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि वचन निभाना उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण था।

“We The Leader” आंदोलन की शुरुआत

अन्नामलाई ने बताया कि उनके नए आंदोलन का नाम “We The Leader” होगा। इसके तहत युवाओं और आम लोगों को राजनीति और नेतृत्व की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि उनकी राजनीतिक पार्टी बनती है तो उसमें कार्यकाल की सीमा तय होगी, ताकि परिवारवाद और वंशवाद को बढ़ावा न मिले। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान भी जताया। उन्होंने कहा कि मेरे मन में पीएम मोदी के लिए हमेशा सम्मान रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के साथ किसी भीमुद्दे पर मतभेद होने पर वह अपनी राय खुलकर रखेंगे।

Created On :   5 Jun 2026 4:42 PM IST

Tags

Next Story