Tamil Nadu Politics: क्या अन्नामलाई भाजपा को छोड़कर बनाएंगे नई पार्टी? तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने अटकलों पर लगाया विराम

क्या अन्नामलाई भाजपा को छोड़कर बनाएंगे नई पार्टी? तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने अटकलों पर लगाया विराम
तमिलनाडु में भाजपा नेता अन्नामलाई के इस्तीफे और नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने एक बयान जारी किया है। इससे इन अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया है।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु में भाजपा नेता अन्नामलाई के इस्तीफे और नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने एक बयान जारी किया है। इससे इन अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया है। उन्होंने आगे कहा कि अन्नामलाई ने न तो पार्टी छोड़ी है और न ही नया कोई राजनीतिक दल बना रहे हैं। इससे पहले नई दिल्ली में अन्नामलाई की पार्टी हाई कमान के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें भी हुई थी। इसके बाद तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष का ये बयान सामने आया है।

BJP और अन्नामलाई के बीच मदभेद पर क्या बोले?

समाचार एजेंसी पीटीआई ने नैनार नागेंद्रन के बयान के हवाले से बताया कि अन्नामलाई के भाजपा छोड़ने वाले खबरें पूरी तरह से गलत है। उन्होंने बताया, "बीजेपी अध्यक्ष के रूप में, मुझे उनसे कोई इस्तीफा नहीं मिला है। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। अन्नामलाई ने किसी से भी नई पार्टी बनाने के बारे में बात नहीं की है। हमने उनसे इस बारे में बात नहीं की है और उन्होंने हमसे भी नहीं की है।"

तमिलनाडु भाजपा प्रमुख ने अन्नामलाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "उनके इस्तीफे की खबरें झूठी, निराधार और मात्र अफवाहें हैं।"

मदुरै में अन्नामलाई के लगे पोस्टर

अन्नामलाई के बीजेपी छोड़ने की अटकलों के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने 3 जून को मदुरै में पोस्ट लगाए थे। खासकर युवा मोर्चा के सदस्यों ने ये काम किया था, जिसमें उनसे स्थिति पर आधिकारिक तौर पर स्पष्टकीकरण करने का अनुरोध किया गया था। इसके साथ ही पार्टी छोड़ने और नई पार्टी बनाने का समर्थन दिया था। इन पोस्टरों में अन्नामलाई को अभिनेता रजनीकांत और अजित के साथ हाथ मिलते हुए दिखाई दिए थे। फिलहाल इन अटकलों पर अन्नामलाई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि वो भाजपा में ही रहेंगे या फिर नई पार्टी बना रहे हैं। लेकिन इस बयान के बाद पार्टी की तरफ से उनको लेकर स्पष्ट हो गया है।

Created On :   4 Jun 2026 10:20 PM IST

Tags

Next Story