Bengal News: चुनावी हार के बाद आयोजित मीटिंग में ममता ने कहा कुछ ऐसा भड़क पड़े विधायक, संदीप साहा ने बताया कैसे भड़की बगावत की चिंगारी?

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद TMC (तृणमूल कांग्रेस) एक अलग ही चुनौती से जूझ रही है। चुनाव में टीएमसी के 80 विधायकों को जीत मिली थी 60 विधायकों ने पार्टी से बगावत करने का दावा कर दिया है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से विधायकों ने क्यों बगावत किया क्या वजह रही ? इसका खुलासा अब पार्टी से निष्कासित नेता संदीपन साहा ने कर दिया है।
संदीपन साहा ने कहा कि चुनावी हार के बाद पार्टी ने एक बैठक बुलाई थी। इस मीटिंग में कहा गया कि कोई भी विधायक अभिषेक बनर्जी की आलोचना नहीं करेगा।
उन्होंने कहा, ''इसके बजाय, उन्हें निर्देश दिया गया कि अभिषेक बनर्जी ने 'असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन' किया है और सभी को खड़े होकर तालियां बजानी होंगी। इसमें ऐसे विधायक भी शामिल थे जो तब से विधानसभा में सेवा कर रहे थे, जब संभवतः अभिषेक बनर्जी स्कूल में पढ़ रहे थे। उन्हें भी खड़े होकर तालियां बजाने के लिए मजबूर किया गया।''
विधायकों के मन में भरा शक और हो गई पार्टी में टूट
साहा ने आगे कहा, "स्वाभाविक रूप से ऐसी घटना मन में असहजता पैदा करती है। आज जब लोगों को इस रवैये को खारिज करने का अवसर मिला है, तो वे ठीक वही कर रहे हैं।" उन्होंने पार्टी के 60 बागी विधायकों के मुद्दे पर कहा कि कुछ ऐसे विधायक भी थे, जो विपक्ष के नेता (एलओपी) के चयन के समय मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके नाम बड़े अक्षरों में दर्ज कर दिए गए।
साहा ने कहा, "हमने यह भी तय किया कि जो एक विपक्ष का काम होता है वो काम यह गुट 'मुख्य विपक्ष' के रूप में करेगा। विपक्ष के नेता का चयन भी इसी गुट के भीतर से किया जाएगा। हम विधानसभा में अपनी काम पूरी गंभीरता से करेंगे।
Created On :   4 Jun 2026 11:41 PM IST












