Rajya Sabha Elections 2026: कांग्रेस ने किया राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान, कर्नाटक से खरगे और एमपी से मीनाक्षी नटराजन को टिकट, देखें पूरी लिस्ट

कांग्रेस ने किया राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान, कर्नाटक से खरगे और एमपी से मीनाक्षी नटराजन को टिकट, देखें पूरी लिस्ट
राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने कर्नाटक से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को मैदान में उतारा है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने कर्नाटक से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को मैदान में उतारा है। वहीं, मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को टिकट दी गई है। इसके अलावा पार्टी ने राजस्थान से नीरज डांगी, तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती और झारखंड से प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है।

इससे पहले बीजेपी ने 6 राज्यों की 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया था। पार्टी ने अरूणाचल प्रदेश से ताई तागाक, गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार, जीतेंद्र मेघजीभाई कंजारिया, मध्यप्रदेश से तरूण चुग, रजनीश अग्रवाल, मणिपुर से ए शारदा देवी, राजस्थान से डॉ अलका गुर्जर, डॉ सतीश पुनिया, जबकि ओडिशा राज्यसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में देबाशीष सामंतराय को चुनावी मैदान में उतारा है।

कब है राज्यसभा चुनाव?

राज्यसभा के लिए मतदान 18 जून को होगा। उम्मीदवार 8 जून तक अपने नामांकन जमा कर सकते हैं। कागजों की जांच 9 जून को होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की तारीख 11 जून है।

Created On :   4 Jun 2026 10:43 PM IST

Tags

Next Story