बिहार सरकार का नया फरमान: लालू यादव और राबड़ी देवी से वापस ली Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप को मिली ये सुरक्षा

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की सम्राट सरकार ने एक बड़ा फरमान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू यादव की जेड प्लस सुरक्षा हटा दी गई है। इसके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी को भी ये सुरक्षा नहीं मिलेगी। इसके साथ ही बताया गया कि विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की वाई प्लस कैटेगेरी की सुरक्षा पहले जैसे ही रहेगी।
यह भी पढ़े -मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड के बाद प्रशासन सख्त, निजी अस्पतालों और होटलों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
तेज प्रताप यादव को मिला सिर्फ एक अंगरक्षक
वहीं, लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ए कैटेगरी की सुरक्षा में रहते थे, लेकिन अब उनको एक अंगरक्षक मिलेगा। इसके साथ ही सांसद मीसा भारती को तीन सुरक्षाकर्मी की सुरक्षा मिलेगी और तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव को एक सुरक्षकर्मी दिया गया है।
लालू यादव और राबड़ी देवी को मिलती रहेगी ये सुरक्षा?
लालू यादव और राबड़ी देवी से भले ही जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली गई है। लेकिन लालू और राबड़ी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री है। इस नाते उन्हें आगे भी सुरक्षा मिलती रहेगी। इसमें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के 2-8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल के 02 अंगरक्षक, HQRT का पायलट एवं बुलेट प्रूफ कार, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट और पायलट की प्रतिनियु्क्ति होगी। यही सुरक्षा राबड़ी देवी को भी मिलती रहेगी।
यह भी पढ़े -बिहार ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक की रिहाई को लेकर सैकड़ों छात्रों ने पटना में निकाला कैंडल मार्च
तेजस्वी यादव को कौन सी मिली है सुरक्षा?
तेजस्वी यादव लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उन्हें एस्कॉर्ट व्हीकल और वाई प्लस सुरक्षा है। इसमें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के 1-4 हाउस गार्ड, पटना जिला बल के 06 अंगरक्षक (03 सादे लिबास एवं 03 वर्दीधारी) रहेंगे। इसके साथ पटना जिला बल के 1-4 एस्कॉर्ट पार्टी (वाहन के साथ) नियुक्त किया जाएंगे।
सुरक्षा कटौती को लेकर RJD ने दी प्रतिक्रिया
लालू-राबड़ी की सुरक्षा घटाने पर आरजेडी प्रवक्ता एजाज एहमद ने सरकार पर तंज कसा है। उनका कहना है कि सरकार माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार के लोग अपने घरों की सुरक्षा मुहैया कराने में लगे है। साथ ही बताया कि बिहार के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा में कटौती करना। यह नियम के खिलाफ है।
Created On :   4 Jun 2026 11:41 PM IST












